फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज सुबह खाएं 5 रुपए की यह चीज, पास भी नहीं फटकेंगी ये बीमारियां

Tue, 29 Jan 2019 12:03 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
heart attack
अंडे खाने से होने वाले फायदों के बारे में आपने बहुत सुना होगा। प्रोटीन का आसानी से मिलने वाला यह सबसे सस्ता स्त्रोत है। आप दुनिया के किसी भी कोने में रहें, यह आपको बेहद आसानी से मिल जाएगा। बच्चों से लेकर प्रेग्नेंट महिलाओं तक हर किसी के लिए इसे फायदेमंद बताया जाता है।
विज्ञापन

2 of 5
egg - फोटो : file photo
अंडे में पूरे नौ अमीनो एसिड्स होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इसके अलावा इसमें कई तरह के विटामिन्स जैसे A, B12, D और E भी होते हैं। अंडे में फोलेट, सेलेनियम और दूसरे कई प्रकार के लवण भी पाए जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना सिर्फ एक अंडा खाने से आप कई गंभीर बीमारियों से भी छुटकारा पा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
heart attack - फोटो : social media
चीन के शोधकर्ताओं ने एक स्टडी की, जिसमें पाया कि रोजाना एक अंडा खाकर दिल संबंधित गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। जर्नल Heart Earlier में प्रकाशित इस अध्ययन में पाया गया है कि अंडा नहीं खाने वाले लोगों की तुलना में जो लोग दिनभर में एक अंडा खाते हैं, उनमें कार्डियोवैस्कुलर बीमारियां होने का खतरा कम रहता है।

4 of 5
brain stroke
इस स्टडी में जिन लोगों को शामिल किया गया उनमें देखा गया कि जो लोग रोजाना एक अंडा खाते हैं उनमें हेमोरेजिक स्ट्रोक का 26% कम जोखिम होता है। इतना ही नहीं, रिसर्च में मालूम हुआ कि अंडे न खाने वाले लोगों की तुलना में, रोज अंडा खाने वालों में सीवीडी से जुड़ी बीमारियों का जोखिम भी कम पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
egg - फोटो : file photo
अंडा खाने के फायदे
-रोजाना अंडा खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है।
-अंडों में मौजूद लुटेइन, जेक्साथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट आंखों के रेटिना को स्वस्थ रखने का काम करता है।
-अंडे का सेवन दांतों और हड्डियों को मजबूत करने के लिए भी फायदेमंद होता है।
-अंडे में अधिक मात्रा में कोलीन होता है जो दिमाग को संतुलित रखने के साथ साथ स्मरण शक्ति को बढ़ाने का काम करता है।
-बालों और नाखूनों के लिए रामबाण है अंडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें