करेले की सब्जी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। भले ही इसका स्वाद कसैला हो लेकिन ये गुणों की खान है। इसमे ढेर सारे मिनरल्स होते हैं, साथ ही एंटी ऑक्सीडेंट और जरूरी विटामिन भी करेले में पाए जाते हैं। जिसकी वजह से इसे खाने से कई तरह की बीमारियों को दूर करने में मदद मिलती है। डायबिटीज से लेकर हड्डियों के दर्द में करेले को खाना फायदेमंद होता है। वहीं करेला पाचन शक्ति को भी सही रखता है। लेकिन इतने सारे गुणों के बाद भी इसे खाना बहुत सारे लोगों को पसंद नही होता है। तो अगर आप करेले को उसके कसैलेपन के कारण नहीं खा पाते तो सब्जी बनाने से पहले ये उपाय कसेलेपन को दूर करने में मदद करेंगे।