फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2022: न्यू ईयर इव पर स्नैक्स में तैयार करें सोया चाप से बनीं ये डिश, सब पूछेंगे रेसिपी

Thu, 30 Dec 2021 11:12 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
soya chaap - फोटो : Instagram
शाम की चाय के साथ कुछ चटपटा खाने का मन है या फिर बच्चे चाइनीज खाने की डिमांड कर रहे हैं। दोनों ही बार आप सोया चाप से बना स्नैक बनाकर तैयार कर सकती हैं। ये बनाने में आसान होने के साथ ही बहुत ही कम समय में तैयार हो जाता है। वहीं सोया चाप बच्चों से लेकर बड़ों की सेहत के लिए भी फायदेमंद है। तो चलिए जानें कैसे तैयार करें चाइनीज और इंडियन टेस्ट का चिली चाप। 
विज्ञापन

2 of 5
Soya Chaap - फोटो : instagram/prriyascuisin
चिली चाप बनाने के लिए जरूर होगी पांच से छह सोया चाप की. साथ में एक चम्मच लहसुन अदरक का पेस्ट, तड़के के लिए सूखी लाल मिर्च. एक प्याज बारीक कटा हुआ. शिमला मिर्च बारीक कटा हुआ( आप चाहे तो तीनों तरह की शिमला मिर्च को शामिल कर सकते हैं। ये रंग बिरंगी देखने में अच्छी लगेंगी), एक चम्मच सोया सॉस, एक चम्मच रेड चिली सॉस, एक चम्मच शेजवान चटनी, साथ में थोड़ा सा व्हाइट विनेगर।
विज्ञापन

3 of 5
सोया मिल्क - फोटो : SOCIAL MEDIA
बनाने की विधि
सबसे पहले सोया चाप को अच्छी तरह से धोकर पानी में डालकर उबाल लें। जब .ये अच्छी तरह से पक जाए तो इनके छोटे-छोटे टुकड़े काटकर रख लें। अब एक पैन में तेल गर्म करें और इन सोया चाप के टुक़ड़ों को फ्राई करें। अब एक दूसरे पैन में गर्म करें और तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमे लहसुन-अदरक का पेस्ट और सूखी लाल साबुत मिर्च डालें। अच्छी तरह से मिला कर पका लें। 

4 of 5
capsicum - फोटो : iStock
अब इस तेल में बारीक कटा प्याज डालें। और थोडा सा प्याज के हल्के रंग का होने पर साथ में शिमला मिर्च भी मिला लें। थोड़ा देर चलाने के बाद जब शिमला मिर्च पक जाए तो साथ में सोया सॉस, रेड चिली सॉस, शेजवान चटनी, विनेगर और थोड़ा सा पानी डालें। इन सबको अच्छी तरह से मिलाकर चला लें और कुछ देर पकाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Soya Chaap - फोटो : instagram/vincyfoodie
अब पैन में सोया चाप डालें और अच्छी तरह से मिलाकर तैयार करें। अब एक कटोरी में कॉर्नस्टार्च लें और इसमे पानी डालकर घोल बनाकर तैयार कर लें। इस पतले घोल को पैन में डालें और सबको अच्छी तरह से मिला लें। अच्छी तरह से इसमे उबाल आ जाए और पानी पक जाए तो गैस बंदकर पैन को उतार लें। अब प्लेट में गर्मागर्म सर्व करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें