अक्सर मूड अच्छा होता है तो कुछ जायकेदार बनाने का मन करता है, जिससे खुद को, परिवार और दोस्तों को खुश किया जा सके। विश्वास मानिए स्वादिष्ट भोजन बिगड़ी बात बनाने में माहिर है। आज हम आपको खजूर और अखरोट से बनने वाली खीर की जबरदस्त रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसे बनाए में सिर्फ आधा घंटा लगेगा और इतने कम समय में सोचिये आप कितने लोगों का मूड अच्छा कर सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 3
खजूर और अखरोट खीर की सामग्री
-1 दूध
-1/2 खजूर
-1/2 कप अखरोट
-3 टेबल स्पून ओट्स
-4 टेबल स्पून बादाम, टुकड़ों में कटा हुआ
-300 मिली. फ्रेश क्रीम
-2 कप पानी
खजूर और अखरोट की खीर बनाने की विधि
-एक नानस्टिक पैन में खजूर और पानी डालकर इसे धीमी आंच पर इन्हें नरम होने तक पकाएं। खजूर को ठंडा होने दें। एक ब्लेंडर में खजूर और 100 मिली. दूध डालकर एक पेस्ट बना लें।
-बचे हुए दूध को दूसरे पैन में धीमी आंच पर पकाएं। इसमें चीनी और खजूर का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
-इसमें ओट्स डालें और आधे कुटे हुए अखरोट और बादाम डालकर इसमें उबाल आने दें।
-इस मिश्रण को रेफिजरेंटर में ठंडा होने के लिए रखें।