फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Puran Poli Recipe: पूरन पोली बनाने का सबसे आसान तरीका, जिसे बप्पा से स्वागत में करें तैयार

Tue, 26 Aug 2025 10:44 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Easy Puran Poli Recipe For Ganesh Chaturthi: अगर आप गणेश चतुर्थी के मौके पर कुछ खास बनाना चाहते हैं तो यहां हम आपको पूरन पोली की रेसिपी बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
पूरन पोली बनाने का सबसे आसान तरीका - फोटो : Adobe stock
Easy Puran Poli Recipe For Ganesh Chaturthi: पूरन पोली महाराष्ट्र की सबसे लोकप्रिय और पारंपरिक मिठाइयों में से एक है, जो खासतौर पर तीज, होली और गणेश चतुर्थी जैसे त्योहारों पर घरों में बड़ी धूमधाम से बनाई और खाई जाती है। ये स्वादिष्ट मीठी रोटी गुड़ और चने की दाल के पोषक तत्वों से भरपूर भरावन से तैयार होती है, जो हर किसी के दिल को खुश कर देती है।

कई लोग इसे बनाने को थोड़ा मुश्किल समझते हैं, लेकिन असल में सही तरीके और थोड़ी सावधानी से ये बेहद आसान और मजेदार भी हो सकता है। अगर आप इस गणेश चतुर्थी पर कुछ खास बनाना चाहते हैं जो सभी को पसंद आए, तो पूरन पोली आपके त्योहार को और भी मीठा और यादगार बना सकती है। आइए जानते हैं इसे बनाने की सरल विधि।
विज्ञापन

2 of 6
पूरन पोली का सामान - फोटो : AdobeStock
पूरन पोली का सामान
  • आटा – 1 कप
  • बेसन – 1/2 कप
  • गुड़ – 3/4 कप 
  • चना दाल  – 1 कप 
  • इलायची पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
  • घी
विज्ञापन

3 of 6
पूरन पोली - फोटो : freepik.com
विधि

पूरन पोली बनाने के लिए सबसे पहले चना दाल को कम से कम 5 घंटे पहले पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद आपको आटा लगाकर रखना है। इसके लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा, थोड़ा सा घी, नमक डालकर गुनगुने पानी से नरम आटा गूंध लें। इसे ढककर 15-20 मिनट के लिए रख दें।

4 of 6
पूरन पोली - फोटो : Instagram
अब बारी आती है स्टफिंग तैयार करने की तो उसके लिए सबसे पहले धुली हुई दाल को धोकर साफ कर लें। अब इसे कुकर में कम से कम दो से तीन सीटी आने तक पकाएं। अब जब ये पक जाए तो इसे निकाल लें।
विज्ञापन

5 of 6
पूरन पोली - फोटो : Adobe stock
इसके बाद एक कड़ाही में बेसन को हल्का भूरा होने तक भूनें। फिर इसमें गुड़ डालकर पिघलाएं। अब उबली हुई दाल और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। मिश्रण गाढ़ा और चिपचिपा होना चाहिए। अब इसे ठंडा होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पूरन पोली - फोटो : Adobe stock
इसके बाद जो आटा गूंथकर रखा है उससे लोई बनाएं। आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें। एक लोई लेकर बेलन से बेलें। बीच में थोड़ा मिश्रण रखें और बंद करके गोल-गोल बेल लें। तवे को गर्म करें, पोली को दोनों तरफ से घी लगाकर मध्यम आंच पर सेकें जब तक सुनहरी और फूल जाए। जब ये सिक जाए तो इसे घी के साथ परोसकर भोग लगाएं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें