फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहमानों के स्वागत में बनाएं पनीर कॉर्न रोल, आसानी से तैयार होने वाली है रेसिपी

Wed, 02 Dec 2020 09:27 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 3
cutlet
मेहमानों के स्वागत के लिए अगर आप भी दुविधा में रहती हैं तो पनीर कॉर्न रोल बिल्कुल परफेक्ट है। झटपट रेसिपी बनाने में भी बेहद आसान है। यहीं नहीं घर में बच्चे भी कई बार कुछ स्पेशल बनाने की फरमाइश करते हैं। जिससे की हर बार बाहर का खाना ना खाना पड़े। ऐसे में ये स्नैक्स बच्चों के साथ बड़ों को भी पसंद आएगा। तो आगे की स्लाइड में जानें इसे बनाने की रेसिपी।
विज्ञापन

2 of 3
paneer - फोटो : Pixabay
पनीर कॉर्न रोल बनाने की सामग्री
  • 100 ग्राम कद्दूकस किया हुआ पनीर 
  • 1/2 कप कॉर्न / मकई के दाने 
  • 8 ब्रेड के स्लाइसेस 
  • 2 बारीक कटी हुई प्याज 
  • 1/2 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट 
  • 2-3 बारीक कटी हुई हरी मिर्च 
  • 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर 
  • 2 बड़ा चम्मच नींबू का रस 
  • 3 बड़ा चम्मच कॉर्नफ्लोर 
  • 1 बड़ा चम्मच टोमैटो केचअप 
  • तलने के लिए तेल 
  • स्वादानुसार नमक
  • एक पैन
  • एक कड़ाही
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
paneer
पनीर कॉर्न रोल्स की विधि 
  • सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में 1-2 चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रखें। 
  • तेल गर्म होते ही इसमें प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, काली मिर्च पाउडर और नींबू का रस डालकर 2-3 मिनट तक चलाते हुए भूनें।
  • इसके बाद पैन में कॉर्न, पनीर, केचअप और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। 
  • तैयार मसाले को आंच से उतार करके ठंडा कर लें।
  • एक कटोरे में कॉर्न फ्लोर, थोड़ा-सा नमक और पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें। 
  • कड़ाही में तेल डालकर गर्म होने के लिए मीडियम आंच में रखें। 
  • ब्रेड स्लाइस के चारों किनारों को काटकर बेल लें।
  • ब्रेड की इस बेली हुई स्लाइस के बीच 1-2 तैयार मसाला रखें. रोल करते हुए बेल लें। 
  • इस रोल के पहले कॉर्न फ्लोर वाले घोल में डुबोएं फिर तेल में डालकर सुनहरा होने तक तलें। 
  • इसी तरह बाकी रोल बना लें। 
सर्दियों में बनाएं अजवाइन के लड्डू, डिलीवरी के बाद मां और बच्चे के लिए होंगे सेहतमंद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें