फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Boondi Prasad Recipe: बड़े मंगल की शाम हनुमान जी को लगाएं बूंदी का भोग, इस विधि से घर पर करें तैयार

Tue, 13 May 2025 10:56 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज बड़े मंगल के दिन शाम में बजरंगबली को बूंदी का भोग अवश्य लगाएं। यहां हम आपको घर पर ही बूंदी बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
बड़े मंगल की शाम हनुमान जी को लगाएं बूंदी का भोग - फोटो : Adobe stock
Boondi Prasad Recipe: ज्येष्ठ माह के हर मंगलवार का हिंदू धर्म में काफी महत्व होता है। इस दिन विशेष रूप से भगवान हनुमान की पूजा की जाती है। इसलिए इस दिन को बड़ा मंगल भी कहते हैं। बात करें इस साल की तो वर्ष 2025 में ज्येष्ठ मास में कुल पांच बड़े मंगल होंगे, जिनमें पहला 13 मई यानी आज है।

ऐसे में आज बजरंगली के भक्त उनकी पूजा-अर्चना में जुटे हैं। इस दिन भगवान को उनके प्रिय पकवानों का भोग लगाया जाता है, जो कि बूंदी है। ऐसे में यदि आप भी हनुमान जी को खुश करना चाहती हैं तो घर पर ही बूंदी तैयार करें और उसका भोग लगाएं। 
विज्ञापन

2 of 7
बूंदी बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
बूंदी बनाने का सामान
  • बेसन – 1 कप
  •  पानी – लगभग ¾ कप 
  •  खाने का नारंगी रंग – 1 चुटकी 
  •  घी या तेल – तलने के लिए
  •  चीनी – 1 कप
  •  पानी – ½ कप
  •  इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  •  केसर
  •  तुलसी का पत्ता 

 
विज्ञापन

3 of 7
बूंदी बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
बूंदी बनाने की विधि

इसे बनाने के लिए सबसे पहले तो बेसन को छानकर एक बाउल में लें। इसके बाद उसमें पानी थोड़ा-थोड़ा करके डालें। ध्यान रखें कि ये ज्यादा गाढ़ा नहीं होना चाहिए। इसे इतनी अच्छी तरह से मिक्स करें कि एक भी गांठ न बन पाए। यदि घोल तैयार करते समय गांठ रह गई तो बूंदी सहे से नहीं बन पाएगी।

4 of 7
बूंदी बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
अब आप चाहें तो इसमें खाने वाला नारंगी रंग मिक्स कर सकते हैं, ताकि इसका रंग बदल जाए। जब घोल तैयार हो जाए तो एक कढ़ाई में सबसे पहले तो तेल या घी को गर्म करें।
विज्ञापन

5 of 7
बूंदी बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
अब एक बूंदी छानने वाली छलनी लेकर घोल को छलनी पर डालें। इससे बूंदी छन-छन के अपने आप तेल में गिरने लगेगी। जब ये सुनहरी हो जाए तो इसे तेल से निकालकर टिश्यू पेपर पर रख लें, ताकि इसका अतिरिक्त तेल निकल जाए।
 
विज्ञापन

6 of 7
बूंदी बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
जब तक ये सूख रही है तब तक चाशनी तैयार करें। इसके लिए एक पैन में 1 कप चीनी और ½ कप पानी डालें। अब इसे मध्यम आंच पर पकाएं जब तक एक तार की चाशनी न बन जाए। अब उसमें इलायची और केसर डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बूंदी बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
चाशनी के तैयार होने के बाद इसमें बूंदू मिक्स करें और लगातार चलाएं। कुछ देर इसे ऐसे ही रखें ताकि बूंदी चाशनी को सोख लें। अब प्रसाद की बूंदूी तैयार है, आप इसका भोग लगा सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें