आम का सीजन चल रहा है। ऐसे में आपने मैंगो स्मूदी, शेक से लेकर मैंगो कस्टर्ड तक बहुत सारी डिश बनाई होंगी। क्यों न इस सीजन कुछ नई रेसिपीज ट्राय की जाए। आज हम आपको आम से बनने वाली ऐसी रेसिपी बताएंगे जो न सिर्फ स्वादिष्ट होगी, बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान होगा। इस रेसिपी का नाम है आम का कलाकंद, जिसे आप एक बार बनाएंगे तो आपके बच्चे बार-बार इसे बनाने की फरमाइश करेंगे।