फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन तरीकों से चुटकियों में पता लगाएं शहद असली है कि नकली

विज्ञापन
1 of 5
honey
शहद शरीर का प्राकृतिक सौन्दर्य बरकरार रखने और सेहत के लिए बहुत लाभदायक है। नेचुरल शहद हनी बी के जरिये मिलता है। शहद में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने का काम करते हैं। शहद के फायदों को जानते हुए हम सभी इसका सेवन करते हैं, लेकिन बाजार मे मिलने वाले मिलावटी शहद से सेहत को फायदे की जगह नुकसान होता है।

शहद मे की जाने वाली मिलावट को परखना इतना आसान नही है लेकिन इन नुस्खों से हम शहद की शुद्धता को घर पर  परख सकते है।
विज्ञापन

2 of 5
vd - फोटो : Getty Images
पानी और विनेगर का मिश्रण
एक गिलास पानी में एक चम्मच शहद डाले, अब दो तीन बूंद विनेगर की डाले और मिक्स करें। कुछ मिनट के बाद अगर मिक्सचर मे झाग उठे तो इसका मतलब शहद अशुद्ध है।
 
विज्ञापन

3 of 5
raw honey
अंगूठे के जरिये टेस्ट
हाथ के अंगूठे पर शहद की कुछ बूंद गिराए, अगर बूंद फैलती है या नीचे की ओर गिरती है तो इसका मतलब शहद अशुद्ध है, क्योंकि शुद्ध शहद हाथों पर चिपक जाता है और फैलता नही है।
 

4 of 5
water - फोटो : pexels.com
पानी के साथ टेस्ट
एक गिलास पानी लेकर उसमें एक चम्मच शहद डाले और मिक्स करें। अगर शहद पानी मे नही घुलता है तो इसका मतलब है कि शहद शुद्ध है, क्योंकि अशुद्ध शहद पानी में बहुत आसानी से घुल जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

हनी का फ्लेम टेस्ट
माचिस की तीली लेकर उसके उल्टे तरफ यानि जिधर ज्वलनशील पदार्थ न हो उस तरफ शहद लगा कर जलाये। अगर तीली आसानी से जल जाए तो इसका मतलब है कि शहद शुद्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें