Maa Mahagauri Bhog Recipe:नवरात्रि का आठवां दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप माता महागौरी को समर्पित होता है। इस दिन को महाअष्टमी या दुर्गाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता महागौरी शांति, पवित्रता, सौभाग्य और सुख-समृद्धि की प्रतीक हैं। नवरात्रि के दौरान भक्त मां की पूजा-अर्चना करते हैं और श्रद्धापूर्वक भोग अर्पित करते हैं।
मां महागौरी की पूजा में सफेद रंग का विशेष महत्व माना जाता है। ऐसे में दूध से बनी मिठाइयां, खीर, नारियल और अन्य सात्विक पकवान भोग के रूप में चढ़ाए जा सकते हैं। अगर आप भी इस महाअष्टमी पर घर में आसानी से तैयार होने वाला स्वादिष्ट प्रसाद बनाना चाहते हैं, तो सूजी का हलवा एक अच्छा विकल्प है। इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती और यह कम समय में तैयार हो जाता है। आइए जानते हैं सूजी का हलवा बनाने की आसान रेसिपी और भोग अर्पित करने की सरल विधि।