फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा पानी पीना भी हो सकता है जानलेवा, एक बार जरूर पढ़ लें

Mon, 04 Mar 2019 12:05 AM IST
Asif Iqbal लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
water - फोटो : pexels.com
आज तक आपने पानी पीने के फायदे के बारे में सुना होगा। हमारी सेहत के लिए पानी बेहद जरूरी और फायदेमंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा पानी पीना हमारे शरीर के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। आइए जानते हैं जरूरत से ज्यादा पानी पीने से होने वाले खतरों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
water - फोटो : file photo
इस बात में कोई संशय नहीं की पानी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है, लेकिन काफी ज्यादा पानी पीने से खून में नमक की मात्रा बहुत ज्यादा कम हो जाती है। इस स्थिति को हाएपोनाट्रीमिया कहते हैं। कई बार लोग डीहायड्रेटेड शरीर को रीहायड्रेट करने के चक्कर में जरूरत से ज्यादा पानी पी लेने से ऐसा होता है। इसमें सिरदर्द, उल्टी, बार बार पेशाब जाने जैसी परेशानियों के साथ मौत का भी खतरा हो सकता है।

 
विज्ञापन

3 of 6
water Tap
जब कोई इंसान थोड़े समय में बहुत ज्यादा पानी पी लेता है तो ऐसे में किडनी पर असर पड़ता है जिस वजह से किडनी उस पानी को आसानी से बाहर नहीं निकाल पाती। जब किडनी सही से काम नहीं कर पाती तो ऐसी स्थिती में शरीर में पानी इक्कठा होने लगता है। यह पानी शरीर के सेल्स में जमा हो जाता है और वे गुब्बारे की तरह फूलने लगते हैं।

4 of 6
drinking water
कुछ सेल्स में तो जरूरत के हिसाब से फैलने की क्षमता होती है लेकिन दिमाग के सेल नहीं फैल पाते। इसलिए अगर दिमाग के सेल्स में पानी इक्कठा होने लगे और वे फैल न पाएं तो बहुत घातक बन जाता है। खून भी पतला होने लगता है।
विज्ञापन

5 of 6
Woman using toilet in morning - फोटो : Social Media
ज्यादा पानी पीने का एक नुकसान यह भी है कि बार बार लोगों को रात में टॉयलेट जाना पड़ता है। ऐसे में नींद भी नहीं पूरी हो पाती। इसी कारण किडनी भी सही से काम नहीं कर पाती क्योंकि उस पर पानी बाहर निकालने का बोझ बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
family lunch
खाने के तुरंत बाद भी पानी पीना गलत है। शरीर को खाना पचाने के लिए गर्मी की जरूरत होती है ताकि मेटबॉलिज्म सही बना रहे और खाया हुआ खाना ऊर्जा में तब्दील हो सके। लेकिन पानी पी लेने से अंदर की वो जरूरी गर्मी कम हो जाती है और खाना पच नहीं पाता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें