भले आप बाहर का खाना खाने से परहेज करते हों, भले ही आप रोज व्यायाम करते हों और सेहत का पूरा ख्याल रखते हों। लेकिन जाने-अनजाने ऐसी कई चीजें हैं, जिन्हें सेहतमंद मानकर हम रोजमर्रा के खाने में शामिल कर लेते हैं, असलियत में हमारे लिए जानलेवा साबित हो सकती है। एक नजर खाने-पीने की उन 'हेल्दी' चीजों पर जिन्हें ज्यादा खाने से हमें पथरी की समस्या हो जाती है...
विज्ञापन
2 of 4
dc
शिमला मिर्च में ऑक्सलेट के क्रिस्ट्ल्स पाए जाते हैं जो कैल्शियम से मिलकर उसे बांध लेते हैं। इससे कैल्शियम ऑक्सलेट के क्रिस्टल बनते हैं। यही पथरी होता है। 'द हेल्थ साइट' के मुताबिक अगर आप शिमला मिर्च कम खाएं तो पथरी से बचे रह सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 4
chocolate
अगर आपको पहले से पथरी है या पेट के कई रोगों से परेशान रहते हैं, तो ऑक्सलेट से भरपूर चॉकलेट को कम से कम लें। अगर आप खाली पेट चाय ज्यादा पीते हैं तो ये आपको पथरी जैसी गंभीर बीमारी दे सकता है। पथरी से बचना चाहते हैं तो चाय की लत छोड़ दें।
टमाटर के बीजों में भी ऑक्सलेट की भारी मात्रा पाई जाती है इसलिए बेहतर होगा कि टमाटर का इस्तेमाल करते हुए उसके बीजों को निकाल ही दें।सीफूड्स में भारी मात्रा में प्यरीन्स मिलता है। इसके सेवन से यूरिक एसिड शरीर में ज्यादा बनती है। इससे यूरिक एसिड स्टोन बनने के चांसेज भी बढ़ जाते हैं।