दिवाली का त्योहार पूरे पांच दिन तक चलता है। धनतेरस से लेकर भाई दूज तक त्योहार की धूम रहती है। ऐसे में रसोई में अच्छे पकवान इस मजे को दोगुना कर देते हैं। लेकिनलंच और डिनर के लिए अभी तक अगर आपने डिश नहीं तय की है। तो इन पांच दिनों में से किसी भी दिन वेजिटेबल चॉप जरूर ट्राई करें। बंगाल की ये खास डिश जरूर आपके घर में हर किसी को पसंद आएगी। तो चलिए जानें इस डिश को बनाने की रेसिपी।