फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2020: इस दिवाली लंच में ट्राई करें वेजिटेबल चॉप, बनाने की विधि है बेहद आसान

Wed, 11 Nov 2020 10:07 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वेजिटेबल चाप
दिवाली का त्योहार पूरे पांच दिन तक चलता है। धनतेरस से लेकर भाई दूज तक त्योहार की धूम रहती है। ऐसे में रसोई में अच्छे पकवान इस मजे को दोगुना कर देते हैं। लेकिनलंच और डिनर के लिए अभी तक अगर आपने डिश नहीं तय की है। तो इन पांच दिनों में से किसी भी दिन वेजिटेबल चॉप जरूर ट्राई करें। बंगाल की ये खास डिश जरूर आपके घर में हर किसी को पसंद आएगी। तो चलिए जानें इस डिश को बनाने की रेसिपी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सब्जियां
वेजिटेबल चॉप बनाने की सामग्री:
  • कसा हुआ चुकंदर- 1 बड़ा
  • आलू- 2
  • फूल गोभी- 1
  • कसा हुआ गाजर- 2
  • प्याज- 1
  • मूंगफली छीली और भुनी हुई- 1/4 कप
  • कटा हुआ नारियल- 2-5 छोड़े टुकडें
  • किशमिश- 4-5
  • बारीक कटी हुई हरी मिर्च- 2 से 4
  • कसा हुआ अदरक- 1 टी स्पून
  • कसा हुआ लहसुन- 1 टी स्पून
  • जीरा पाउडर- 1 टी स्पून
  • हल्दी पाउडर- 1 टी स्पून
  • गरम मसाला- 1 टी स्पून
  • तेल – 1 टी स्पून
  • नमक- स्वादानुसार
  • स्वाद के लिए चीनी- स्वादानुसार
विज्ञापन

3 of 5
maida - फोटो : social media
चॉप को कोट करने के लिए सामग्री
  • मैदा- 3 टी स्पून
  • कॉर्न फ्लोर- 1 टी स्पून
  • ब्लैक पेपर- 1/2 टी स्पून
  • नमक- स्वादानुसार
  • पानी- अंदाजानुसार
  • ब्रेड का चूरा- 1/2 कप
  • तेल- 5/6 बड़े चम्मच

4 of 5
tikki
चॉप बनाने का तरीका
  • सबसे पहले चुकंदर, आलू, फूल गोभी और गाजर को हल्का सा उबाल लें। अब इन सब्जियों को स्मैश कर लें।
  • एक पैन मे तेल गरम करें और मूंगफली के दानों को भूनकर प्लेट मे निकालें। अब प्याज डालकर मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक भूनें।
  • अब तेल में बारीक कटे हुई हरी मिर्च, अदरक, लहसुन पेस्ट डालकर फ्राई कर लें। इसके बाद इसमें स्मैश की हुई गाजर, चुकंदर, फूल गोभी, आलू डालें।
  • अब इसमें स्वादानुसार चीनी और नमक डालें और फ्राई करें।
  • फिर इसमें लाल मिर्च, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला, किशमिश, कसा हुआ ताजा नारियल मिक्स करें।
  • आंच बंद करें और 15 मिनट के लिए ठंडा होने दें।
  • अब सब्जियों के मिश्रण से छोटे-छोटे गोलें बनाकर अंडाकार शेप दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वेजिटेबल चॉप
वेजिटेबल चॉप के लिए कोट बनाने का तरीका
  • सबसे पहले मैदा और कॉर्न फ्लोर, ब्लैक पेपर और नमक को मिला लें उसमें अंदाजानुसार पानी डालकर और इसका घोल बना लें। ध्यान रखें की घोल ज्यादा मोटा या बहुत ज्यादा पतला ना हो।
  • एक प्लेट में सूखा मैदा लें और दुसरे प्लेट में ब्रेड का पाउडर लें।
  • अब और इन छोटे-छोटे चॉप के गोलों को पहले मैदे के घोल में डालें फिर इनको सूखे मैदे में रेप करें।
  • इन बॉल्स को ब्रेड के चूरे में अच्छे से लपेट लें जिससे इन बॉल्स के चारो तरफ ब्रेड के चूरे की भी कोटिंग हो जाए।
  • एक पैन मे तेल गरम करें जब तेल गर्म हो जाए तब इन चॉप के बॉल्स को मीडियम आंच पर दोनों साइड से सुनहरा होने तक डीप फ्राई करें।
  • तैयार है आपकी वेजिटेबल चॉप, तो इंतजार किस बात का है जल्दी से ट्राई करें इस आसान रेसिपी को और जीते सबका दिल। इसको आप कैचप के साथ गर्मागर्म -सर्व करें और ऊपर से चाट मसाला छिड़कें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें