फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali Food: दिवाली की शाम मेहमानों के लिए बनाएं स्पेशल डिनर, आसानी से बन जाएंगे ये खास पकवान

Sun, 12 Nov 2023 04:43 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिवाली की शाम लोगों के घरों में कई मेहमान आते हैं। ऐसे में आप उनके लिए खास पकवान बना सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
Diwali Food and recipe - फोटो : अमर उजाला
Diwali Food: आज पूरे देश में दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है, जिसकी रौनक घरों के साथ-साथ बाजारों में दिखाई दे रही है। लोग शाम की पूजा के लिए तैयारी कर रहे हैं। शाम में पूजा के दौरान लोग नए-नए कपड़े पहनकर एक-दूसरे के घर जाते हैं।

दिवाली के दिन जिस तरह से नए-नए कपड़े पहनते हैं, ठीक उसी तरह से इस दिन सभी के घरों में तमाम तरह के पकवान बनाए जाते हैं। इस दिन सभी का अवकाश भी होता है। इसी के चलते महिलाएं अपने घरों में परिवार वालों के पसंद के हिसाब के खाना तैयार करती हैं।

शाम के समय लोग भी एक-दूसरे के घर जाते हैं। ऐसे में आप अपने मेहमानों के लिए पहले से ही डिनर तैयार करके रख सकती हैं। आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसे पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें बनाना बेहद आसान है, और इन्हें आप डिनर में परोस सकती हैं।  
विज्ञापन

2 of 6
Diwali Food and recipe - फोटो : Istock
कढ़ाई पनीर और बटर रोटी

ये ऐसा डिनर हैं, जो हर किसी को पसंद आता है। अगर आप कुछ स्वादिष्ट बनाने का सोच रही हैं तो ये आपके लिए काफी सही विकल्प है। इसे बनाने के लिए आपको दिन में ही पनीर की सब्जी तैयार कर लेनी है और रोटी आप लोगों को गर्मागर्म ही बनाकर खिलाएं। 
विज्ञापन

3 of 6
Diwali Food and recipe - फोटो : Istock
दाल मखनी और जीरा राइस

अगर आप कुछ हल्का बनाने का सोच रही हैं तो शाम के वक्त ही दाल मखनी और जीरा राइस तैयार करके रख लीजिए। इसे आप अपने मेहमानों को परोस सकती हैं। ये हर किसी को पसंद भी आती है। 

4 of 6
Diwali Food and recipe - फोटो : istock
अचारी आलू की सब्जी और पराठा

अगर आप कुछ चटाकेदार बनाने का सोच रही हैं तो ये एक बेहतर विकल्प है। अचारी आलू की तीखी सी सब्जी और सादा परतों वाला पराठा आपके मेहमानों को खुश कर सकता है। 
विज्ञापन

5 of 6
Diwali Food and recipe - फोटो : Istock
पिंडी छोले और बटर नान

अपने खाने में अगर आप पंजाबी तड़का लगाना चाहती हैं तो पिंडी छोले और बटर नान एक बेहतर ऑप्शन है। ये शायद ही किसी को नापसंद होता है। ऐसे में आप पिंडी छोले और बटर नान बनाकर अपने मेहमानों को खिला सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मखाने की खीर - फोटो : Istock
मीठे में बनाएं मखाने की खीर

डिनर की तैयारी करना तो आसान होता है, लेकिन ये समझ नहीं आता कि मीठे में क्या बनाएं। ऐसे में आप अपने मेहमानों के लिए मखाने की खीर तैयार कर सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें