त्योहार का समय आते ही घर में मिठाई आने लगती हैं। खासतौर पर दिवाली का समय ही कुछ ऐसा होता है। जिसमे मिठाईयों को हर कोई जमकर खाता है। लेकिन शुगर के मरीजों को मिठाईयां खाने की मनाही होती है। ऐसे में उनके मुंह में मिठास नहीं घुल पाती। लेकिन इस दिवाली आप घऱ में ही शुगर फ्री मिठाई बनाकर तैयार कर सकती हैं। जिसे सबके साथ डायबिटीज के मरीज भी आराम से खा सकते हैं। अंजीर को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। साथ ही इसे डायबिटीज के मरीज भी खा सकते हैं। तो चलिए जानें कैसे तैयार करें अंजीर की बर्फी, जिसे शुगर के मरीज भी आराम से खा सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 4
anjeer
- फोटो : istock
अंजीर की बर्फी बनाने की सामग्री
200 ग्राम अंजीर, 100 ग्राम खजूर, 50 ग्राम किशमिश, 50 ग्राम पिस्ता, 50 ग्राम काजू, 50 ग्राम बादाम, तीन से चार चम्मच देसी घी।
विज्ञापन
3 of 4
anjeer barfi
- फोटो : istock
अंजीर की बर्फी बनाने की विधि
अंजीर की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले अंजीर को छोटे टुकड़ों में काट लें। साथ में खजूर के बीच निकालकर अलग कर लें। अब अंजीर, खजूर और किशमिश को लेकर ग्राइंडर में पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बिना पानी के ही रखना है। अब गैस पर कड़ाही चढ़ाएं और उसमे दो चम्मच देसी घी डालें। घी डालकर इसमे काजू, बादाम और पिस्ता को हल्का सुनहरा होने तक भून लें। इन सारे ड्राई फ्रूट्स को निकालकर अलग कर लें। अब इन सारे ड्राई फ्रूट्स को हल्का ठंडा हो जाने के बाद काट कर छोटे टुकड़ों में कर लें।
अब उसी कड़ाही में जिसमे ड्राई फ्रूट्स को भूना था। उसमे और घी डालकर अंजीर, खजूर और किशमिश के पेस्ट को डालकर भूनें। इसे भूनते समय गैस को बिल्कुल धीमा रखें। और करीब सात से आठ मिनट तक भून लें। जब ये भुन जाए तो इसमे सारे कटे हुए ड्राई फ्रूट्स को डालकर अच्छे से मिला लें। गैस को बंद कर दें। किसी प्लेट या ट्रे में देसी घी लगाकर चिकना कर लें। अब उस पर इस भुने मिश्रण को फैला दें। किसी करछुल की सहायता से इसे चिकना कर दें। थोड़ी देर ठंडा हो जाने दें। जब ये ठंडा हो जाए तो चौकोर या डायमंड शेप में काट लें। बस तैयार है स्वादिष्ट और सेहतमंद अंजीर की बर्फी।