सूजी के लड्डू
सूजी के लड्डू को भी आप आसानी से अपने घर पर बना सकती है। इसे बनाने के लिए एक कढ़ाई में खोया को अच्छी तरह से भून लें और फिर ठंडा होने के लिए रख दें। अब घी को गरम करके उसमें काजू-बादाम को थोड़ा सा फ्राई कर लें। अब इसी घी में सूजी को हल्के भूरे होने तक भून लें और फिर ठंडा होने के लिए रख दें। अब जब सूजी ठंडी हो जाए तब इसमें खोया , चीनी का बूरा , एक चम्मच दूध , काजू , बादाम , इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। जब यह अच्छे से मिक्स हो जाए तब इसमें अपने अनुसार आकार दे दें। लीजिए तैयार है सूजी के लड्डू।