फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day Lunch Ideas: 26 जनवरी के लंच में तैयार करें तिरंगा थाली, ये पकवान बनाना है आसान

Sun, 25 Jan 2026 10:31 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Republic Special Thali Recipe: अगर आप इस गणतंत्र दिवस कुछ खास बनाना चाहती हैं तो यहां हम आपको तिरंगा थाली की रेसिपी बताएंगे। 
विज्ञापन
1 of 7
26 जनवरी को लंच में शामिल करें ये तिरंगा थाली - फोटो : instagram
Republic Special Thali Recipe: 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस सिर्फ झंडा फहराने और परेड देखने तक सीमित नहीं है, बल्कि ये दिन देशभक्ति को हर रूप में सेलिब्रेट करने का मौका देता है। ऐसे में अगर इस खास दिन के लंच में तिरंगे के रंगों से सजी थाली शामिल हो जाए, तो जश्न और भी यादगार बन जाता है।

तिरंगा थाली न केवल देखने में आकर्षक होती है, बल्कि सेहत और स्वाद का भी शानदार मेल होती है। केसरिया, सफेद और हरे रंग के पकवान भारतीय संस्कृति और विविधता को खूबसूरती से दर्शाते हैं।

26 जनवरी के खास मौके पर परिवार और मेहमानों के लिए तिरंगा डिशेज तैयार करना देशप्रेम जताने का एक अनोखा तरीका है। आइए जानते हैं कि गणतंत्र दिवस के लंच में कौन-कौन से तिरंगा पकवान शामिल कर आप अपनी थाली को खास बना सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
बीटरूट पूड़ी
बीटरूट पूड़ी (केसरिया रंग के लिए)
  • सबसे पहले 1 उबला हुआ बीटरूट कद्दूकस कर लें। 
  • अब इसमें गेहूं का आटा, थोड़ा नमक और जरूरत अनुसार पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें।
  • आटे की छोटी लोइयां बनाकर पूड़ियां बेलें और गरम तेल में सुनहरी होने तक तल लें। 
  • ये पूड़ियां स्वाद के साथ रंग भी थाली को खास बनाती हैं।

 
विज्ञापन

3 of 7
जीरा राइस - फोटो : Adobe stock
जीरा राइस (सफेद रंग के लिए)
  • 1 कप बासमती चावल धोकर 20 मिनट भिगो दें। 
  • कुकर या कढ़ाही में घी गरम करें, उसमें 1 चम्मच जीरा डालें।
  •  जीरा चटकने पर चावल और नमक डालें, फिर 2 कप पानी मिलाकर पकाएं।
  •  चावल हल्के और खिले-खिले बनेंगे।

 

4 of 7
पालक पनीर - फोटो : instagram
पालक पनीर (हरे रंग के लिए)
  • पालक को उबालकर ठंडे पानी में डालें और पीस लें। 
  • कढ़ाही में तेल डालकर जीरा, लहसुन और अदरक भूनें। 
  • पालक पेस्ट डालकर नमक और हल्के मसाले मिलाएं। 
  • अंत में पनीर के टुकड़े डालकर 5 मिनट पकाएं।
  • ऊपर से थोड़ी सी क्रीम डाल सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
सलाद - फोटो : Freepik

सलाद
  • खीरा, टमाटर, पत्ता गोभी और धनिया बारीक काट लें। 
  • इसमें नमक, नींबू रस और थोड़ा काली मिर्च मिलाएं। 
  • ताजगी से भरपूर यह सलाद थाली को हेल्दी बनाता है।

 
विज्ञापन

6 of 7
तिरंगा बर्फी - फोटो : instagram
तिरंगा बर्फी
  • खोया को भूनकर तीन हिस्सों में बांट लें। 
  • एक में केसरिया रंग के लिए फूड कलर, दूसरे में सादा और तीसरे में भी फूड कलर मिलाएं। 
  • परत-दर-परत जमाकर काट लें।
  • बस बर्फी तैयार है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रायता - फोटो : instagram
रायता
  • दही को अच्छे से फेंट लें।
  •  इसमें कद्दूकस किया खीरा या बूंदी, नमक और भुना जीरा पाउडर मिलाएं। 
  • ठंडा-ठंडा रायता खाने का स्वाद बढ़ा देता है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें