छुट्टी वाला दिन अगर दिन भर सोकर बिताते हैं या फिर खाली समय में सोना आपका पसंदीदा शगल है तो जरा संभल जाएं, ये खतरनाक साबित हो सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : Getty Images
एक शोध के मुताबिक दिन में एक घंटे से ज्यादा सोने वाले लोगों में टाइप-2 डायबिटीज का खतरा 45 फीसदी तक बढ़ जाता है। टोक्यो की एक यूनिवर्सिटी ने एक शोध किया जिसमें सामने आया कि दोपहर की 60 मिनट से ज्यादा की नींद सेहत के लिए खतरनाक हो सकती है।
विज्ञापन
3 of 5
इस शोध में तीन लाख से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया और 21 से ज्यादा अध्ययन किए गए।
4 of 5
शोध में सामने आया कि दिन में ज्यादा सोने से रात की नींद खराब हो सकती है जिससे इससे जुड़ी बीमारियां जैसे ब्रेन हेमरेज, दिल की बीमारियों और टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है।
लेकिन शोध एक बात और कहता है कि दिन में 40 मिनट से कम की नींद इस खतरे से दूर रखती है। यानि दिन में अगर 40 मिनट से कम सोते हैं तो टाइप 2 डायबटीज की खतरा कम रहता है।