गाय का दूध
दुनिया में सबसे ज्यादा गाय के दूध का उत्पादन होता है। गाय के शुद्ध दूध में 3 से 4 प्रतिशत तक वसा, 3.5 प्रतिशत प्रोटीन और 5 प्रतिशत लैक्टोज पाए जाते हैं। दुनिया में गाय के दूध के उत्पादन के मामले में अमेरिका पहले स्थान पर है। इसके बाद भारत, चीन, ब्राजील और जर्मनी हैं।
विज्ञापन
2 of 5
milk
भैंस का दूध
भैंस का दूध गाय के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा उत्पादित किया जाता है। भैंस के दूध में गाय के दूध की तुलना में ज्यादा मात्रा में वसा पाई जाती है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम और मिनरल्स भी अधिक मात्रा में पाई जाती है। इसमें अन्य दूध की तुलना में कम मात्रा में कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है। इस दूध में कैल्शियम की मात्रा ज्यादा होने से चीज बनाने में आसानी होती है। दुनिया में सबसे ज्यादा भैंस के दूध का उत्पादन भारत में होता है, इसके बाद पाकिस्तान, चीन और मिस्र में होता है।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो
- फोटो : डेंमो
ऊंट का दूध
ऊंट का दूध गाय के दूध के समान ही होता है, लेकिन यह थोड़ा नमकीन होता है। ऊंट के दूध में गाय के दूध की तुलना में विटामिन सी तीन गुना ज्यादा पाया जाता है। शुष्क और अर्ध शुष्क क्षेत्रों में रह रहे लोगों, जो फल और सब्जियों से विटामिन सी प्राप्त नहीं कर सकते, उनके लिए विटामिन का अच्छा स्रोत माना जाता है। ऊंट के दूध में विटामिन बी की अच्छी मात्रा होती है। ऊंट का दूध सोमालिया, केन्या, माली, सऊदी अरब, यूएई आदि में सबसे ज्यादा पाया जाता है। भारत में ऊंट के दूध का उत्पादन रेगिस्तान में रहने वाले समुदायों द्वारा किया जाता है।
4 of 5
डेमो
- फोटो : डेंमो
भेड़ का दूध
भेड़ के दूध में बकरी और गाय के दूध के मुकाबले ज्यादा मात्रा में वसा और प्रोटीन पाए जाते हैं। भेड़ के दूध में गाय, भैंस और बकरी के मुकाबले ज्यादा लैक्टोज भी पाया जाता है। चीन, तुर्की, ग्रीस आदि देश में भेड़ के दूध का उत्पादन ज्यादा होता है।
बकरी का दूध
बकरी के दूध में संतृप्त वसा की अच्छी मात्रा पाई जाती है। वहीं इसमें कैल्शियम और प्रोटीन अधिक होता है। उत्तरी अमेरिका में बकरी के दूध से चीज बनाया जाता है। अफ्रीका और दक्षिण एशिया में इसे कच्चा या तरल पदार्थ के रूप में लिया जाता है। भारत, बांग्लादेश, सूडान और पाकिस्तान में बकरी के दूध का सबसे ज्यादा उत्पादन होता है।