भारतीय संस्कृति में हमेशा से ही दुग्ध उत्पादों का बहुत महत्व रहा है। दुग्ध उत्पादों को एक पवित्र पदार्थ का दर्जा प्राप्त होने के साथ साथ खाने में भी इसका भरपूर उपयोग होता था । लेकिन पश्चिमी सभ्यता और बाजार के भारतीय सभ्यता पर निरंतर वार से न सिर्फ दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता का क्षरण हो रहा है बल्कि कई दुग्ध उत्पादों के बारे में भ्रम भी फैलाया जा रहा है । कम्पनियां निम्न गुणवत्ता के दुग्ध उत्पाद बेच रही हैं जिसका परिणाम अत्यंत घातक होता है। दुग्ध उत्पादों के फायदे किसी से छुपे नहीं हैं लेकिन विभिन्न कम्पनियों द्वारा ऊंची कीमत पर बेचे जा रहे निम्न गुणवत्ता वाले दुग्ध उत्पादों से न सिर्फ हमें आर्थिक नुकसान हो रहा है बल्कि निम्न गुणवत्ता वाले पदार्थ हमें शारीरिक और मानसिक क्षति भी पहुंचाते हैं ।
हर तरफ जहां भ्रामक प्रचार प्रसार के द्वारा निम्न गुणवत्ता के दुग्ध उत्पाद बेचे जा रहे हैं तो वही एक कम्पनी है जो के दुग्ध उत्पादों की आम लोगों तक उपलब्धता के अपने उद्देश्य के साथ उच्च गुणवत्ता के उत्पाद प्रदान करता है । वर्ष 1987 में एक छोटी इकाई के रूप में गठित धौलपुर फ्रेश पिछले तीन दशकों से भी ज्यादा समय से दुग्ध उत्पादों के क्षेत्र में गुणवत्ता को अपना आधार बनाकर एक अतुलनीय काम कर रहा है । साल 2001 में इस कम्पनी को "भोले बाबा मिल्क फूड इंडस्ट्री (धौलपुर) प्राइवेट लिमिटेड" नाम दिया गया । 2001 के बाद से कम्पनी ने अद्वितीय प्रगति की है ।
घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उच्च गुणवत्ता वाले डेयरी उत्पादों की पूर्ति के लिए कम्पनी ने अत्याधुनिक मशीनरी में निवेश किया । "जायको म्हारो राजस्थान को" की टैगलाइन के साथ धौलपुर फ्रेश समूह शुद्ध, स्वच्छ और मिलावट-मुक्त प्रथम श्रेणी के डेयरी उत्पादों के लिए प्रतिबद्ध है । हर उपभोक्ता को संतुष्टि प्रदान करने के लक्ष्य के साथ धौलपुर फ्रेश समूह, मदर डेयरी, आईटीसी आदि जैसी प्रतिष्ठित कम्पनियों के साथ सम्बद्ध है ।