फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हफ्ते ट्राई करें केसर और पिस्ता वाली साबूदाने की खीर, घरवालों के साथ मेहमान भी हो जाएंगे खुश

Mon, 20 Aug 2018 11:21 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
sabu dana kheer recipe
वैसे तो साबूदाना खास तौर से व्रत में बनाया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आपने कई बार इसकी खीचड़ी, खीर, पापड़ या कचोड़ी बनाई होंगी, लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं स्पेशल केसर और पिस्ता वाली साबूदाने की खीर की रेसिपी जिसे खाकर आपके मेहमान भी हो जाएंगे खुश। आइए जानते हैं केसर और पिस्ता वाली साबूदाने की खीर की बनाने की विधि...
विज्ञापन

2 of 3
sabudana
सामग्री
साबूदाना - ½ कप 
दूध - 1 लीटर 
चीनी - ⅓ कप 
किशमिश - 2 छोटी चम्मच
केसर के धागे - 15-20
इलायची - 5-6
काजू - 10-12
बादाम - 8-10
पिस्ता- 20-25 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
sabu dana kheer recipe
केसरिया साबूदाना खीर बनाने की विधि

केसरिया साबूदाना खीर बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना को धोकर 2-3 घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख दें। साबूदाना के फूलने पर पानी छानकर निकाल लें। अब आप बादाम, काजू और पिस्ता को बारीक काट लीजिए। इलायची को छीलकर इसके बीजों का पाउडर बना लीजिए। एक कटोरी में थोड़ा सा दूध डाल कर उसमें केसर भिगो कर रख दीजिए। 

अब खीर बनाना शुरू करते हैं। एक बर्तन में 1 लीटर दूध गरम होने के लिए रख दीजिए। जब दूध में उबाला आ जाए तो उसमें भीगा हुआ साबूदाना डाल दीजिए। जब तक दूध में उबाल न आए तब तक तेज आंच पर इसे चलाते हुए पकाएं। दूध में उबाल आने पर, इसमें किशमिश, बादाम, काजू और केसर वाला दूध भी डाल दीजिए और मध्यम आंच पर गाढा़ होने तक इसे पकाएं। जब खीर गाढी़ हो जाएं तो इसमें चीनी और इलायची पाउडर डाल कर अच्छे से मिक्स कर दीजिए। खीर को 1-2 मिनट और पकने दीजिए। आपकी खीर बनकर तैयार है। अब बादाम, पिस्ते से गार्निश कर गर्म गर्म खीर मेहमानों को सर्व करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें