गर्मियों के मौसम में भला खरबूजा किसे पसंद नहीं होता। डॉक्टर्स भी गर्मी में शरीर में होने वाली पानी की कमी को लेकर इसे खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है। रोजाना इसे एक ही तरीके से खाकर अगर बोर हो चुके हैं और अगर नहीं भी हुए तो जान लें इसकी एक मजेदार रेसिपी जो आपके घरवालों को भी पक्का पसंद आएगी।
अगली स्लाइड में जाने खरबूजे की ये मजेदार रेसिपी
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 3
musk melon shake
खरबूजा शेक सामग्री:
1 खरबूजा
250 ml दूध
चुटकी भर इलाइची पाउडर
4 टी स्पून चीनी
4-5 काजू
4-5 पिस्ता
बनाने की विधि
खरबूजे को काट लें। काजू और पिस्ता को भी बारीक टुकड़ों में काट लें। अब खरबूजे के टुकड़ों ,दूध ,इलाइची पाउडर और चीनी को मिक्सर में डालें। अब मिक्सचर को अच्छे से फेंट लें। आपका yummy खरबूजा शेक तैयार है।