इन दिनों सोशल मीडिया पर दो मेन्यू कार्ड काफी वायरल हो रहे हैं। इनमें एक पुणे का रेस्टोरेंट हैं, जहां दीपिका पादुकोण के नाम की पराठा थाली मिल रही है। मेन्यू कार्ड में थाली का नाम 'दीपिका पादुकोण पराठा थाली' लिखा है, जिसका रेट 600 रुपये है।
बता दें, इस रेस्टोरेंट का पूरा मेन्यू ही खास है क्योंकि इसमें सभी थाली के नाम सेलेब्स के नाम पर हैं। इनमें सनी देओल पराठा थाली, भगत सिंह पराठा थाली, अक्षय कुमार पराठा थाली, युवराज सिंह पराठा थाली, सचिन तेंदुलकर पराठा थाली, दारा सिंह पराठा थाली इंडियाज बिगेस्ट पराठा, यो यो हनी सिंह पराठा थाली, बाहुबली पराठा थाली, माधुरी दीक्षित पराठा थाली, द कुंभकरण पराठा थाली, अक्षय कुमार पराठा थाली शामिल हैं।
एक यूजर ने ट्विटर पर रेस्टोरेंट के मेन्यू का फोटो दीपिका के नाम वाले पराठे को हाईलाइट कर दीपिका को टैग कर पोस्ट किया। यह ट्वीट जब दीपिका की नजरों में पड़ा तो उन्होंने Laughing इमोजी के साथ अपने ट्विटर अकाउंट पर इस मेन्यू को शेयर किया है।
वहीं, दूसरी तरफ रणवीर सिंह ने भी इंस्टा स्टोरी पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें अमेरिका के टेक्सास में ऑस्टिन प्रांत में डोसा लैब्स नाम के रेस्टोरेंट का मेन्यू है। इस रेस्टोरेंट के मेन्यू में कई तरह की वेरायटी है, जिसमें एक दीपिका पादुकोण के नाम से बेचा जा रहा है। बता दें, दीपिका नाम के इस डोसे की खासियत यह है कि इसमें सबसे ज्यादा तीखी मिर्च गोस्ट चिली और आलू मिक्स का स्वाद मिलता है। इसकी कीमत मेन्यू में 10 डॉलर लिखी गई है।