फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस डिश के बिना अधूरी रह जाएगी आपकी होली, घर पर कर सकते हैं तैयार, ये रही रेसिपी

Tue, 10 Mar 2020 07:48 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
dahi bade - फोटो : social media
होली रंगों का त्योहार है। होली के मस्ती में बनाए जाने वाले तरह-तरह के पकवान आपके त्योहार को और भी खास बना देते हैं। वैसे तो होली में बहुत से पकवान बनाए जाते हैं, लेकिन सबसे खास होता है दही बड़ा। इसके बिना तो होली अधूरी लगती है। तो आइए जानते हैं इसकी रेसिपी:
विज्ञापन

2 of 5
सामग्री
  • दही- 1 लीटर
  • धोई उड़द की दाल- 250 ग्राम
  • शक्कर- दो बड़े चम्मच
  • किशमिश- एक बड़ा चम्मच
  • भूना जीरा- डेढ़ चम्मच
  • हरी मिर्च- तीन
  • जीरा- एक छोटा चम्मच
  • हींग- 1/2 चम्मच
  • चाट मसाला- दो छोटे चम्मच
  • नमक- स्वादनुसार
विज्ञापन

3 of 5
chutney - फोटो : social media
चटनी बनाने के लिए
  • इमली- 500 ग्राम पानी में भींगी हुई
  • गुड़- 100 ग्राम
  • भूना जीरा- एक छोटा चम्मच
  • पिसी मिर्च- एक छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादनुसार

4 of 5
dahi chaat
  • दही बड़े बनाने के लिए आप सबसे पहले उड़द की दाल को आठ घंटे के लिए पानी में भिंगो के रख दें। उसके बाद ग्राइंडर में दाल, हरी मिर्च, जीरा हींग डालकर पीस लें। पिसी हुई दाल में किशमिश मिलाए और उसका छोटा-छोटा बड़ा बना लें। 
  • एक फ्राई पैन में तेल गर्म करें और बड़ों को अच्छे से फ्राई करें। तले हुए बड़ों को दो से तीन मिनट के लिए पानी में भिगों कर रख दें। इसके बाद इसे एक बाउल में निकाल कर रख दें। 
  • दही को खूब अच्छी तरह से फेट ले फिर उसमें चीनी और भूना हुआ जीरा डाल लें। आवश्यकतानुसार दही का गाढ़ा घोल बना लें फिर उसमें सारे बड़े डाल दें। उसे अच्छे से मिला लें। फिर फ्रिज में रख दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
  • अब चटनी बनाने के लिए भींगी हुई इमली को मसल लें और उसमें से बीज को निकाल कर बाहर फेक दें। अब गुड़ के छोटे-छोटे टुकड़े को इमली के रस में मिलाए। 
  • अब चटनी में आवश्यकता अनुसार मसाले को मिलाए। अब इसमें नमक और पानी डालकर पकाए। पकने बाद चटनी न तो ज्यादा गढ़ी हो न तो ज्यादा पतली हो। 
  • आपकी चटनी तैयार है। चटनी के साथ दही बड़ा सर्व करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें