फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cumin Seeds : जरूरत से ज्यादा जीरे के इस्तेमाल से हो सकती हैं कई तरह की परेशानियां, आप भी जानें इसके नुकसान

Sat, 25 Feb 2023 11:05 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 जीरे में भारी मात्रा में विटामिन ई, ए, सी और बी-कॉम्प्लैक्स, आयरन, कॉपर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैगनीज, जिंक व मैगनीशियम पाया जाता है। एक लिमिट तक तो ये सब शरीर को फायदा पहुंचाते हैं पर, अगर इनकी मात्रा शरीर में बढ़ जाए तो इसके कई नुकसान हो सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
जीरा - फोटो : istock
Cumin Seeds : जीरे का इस्तेमाल हर भारतीय रसोई में होता है। जीरे की वजह से खाने का स्वाद काफी बढ़ जाता है। इसे सब्जी, रायता और सलाद में भी डाला जाता है। पर, क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा जीरे का इस्तेमाल करने से आपके शरीर को काफी नुकसान हो सकता है। जी हां, सुनने में ये भले ही अजीब लगे पर, ये सच है। जीरे का ज्यादा सेवन आपको कई तरह की परेशानियों में घेर सकता है। 

दरअसल, जीरे में भारी मात्रा में विटामिन ई, ए, सी और बी-कॉम्प्लैक्स, आयरन, कॉपर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैगनीज, जिंक व मैगनीशियम पाया जाता है। एक लिमिट तक तो ये सब शरीर को फायदा पहुंचाते हैं पर, अगर इनकी मात्रा शरीर में बढ़ जाए तो इसके कई नुकसान हो सकते हैं। इसी के चलते आज की खबर में हम आपको जीरे से होने वाली परेशानियों के बारे में बताएंगे, ताकि आप सावधान रह सकें।
विज्ञापन

2 of 5
एलर्जी - फोटो : iStock
एलर्जी

ऐसा अक्सर देखा गया है कि, कई लोगों को जीरे से एलर्जी होती है। अगर आपको जीरा खाकर थोड़ा सा भी अजीब लग रहा है तो संभल जाइए। हो सकता है कि आपको एलर्जी की समस्या हो जाए। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रेगेनेंसी में नहीं खाना चाहिए जीरा  - फोटो : istock
प्रेगेनेंसी में नहीं खाना चाहिए जीरा 

हर महिला की जिंदगी में प्रेगेनेंसी का समय काफी खूबसूरत है। इस समय महिलाओं को जीरा खाने की मनाही होती है क्योंकि जीरे की तासीर काफी गर्म होती है। 

4 of 5
डायबिटीज - फोटो : pixabay
डायबिटीज 

अगर आप या आपका कोई जानने वाला डायबिटीज का मरीज है तो जीरे का सेवन बेहद कम मात्रा में करें। इससे ब्लड शुगर लेवल कम होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उल्टी - फोटो : iStock
उल्टी

कई लोगों को जीरे के सेवन से उल्टी की समस्या होने लगती है। इसलिए जीरे का सेवन कम मात्रा में ही करना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें