फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं राशन, दूध और ब्रेड के साथ घर नहीं ला रहे कोरोना? जानिए कैसे रहें सुरक्षित

Sun, 29 Mar 2020 10:03 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
कोरोना वायरस इंडिया - फोटो : PTI
चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस से आज दुनिया के कई देश परेशान हैं। इस वायरस का कोई इलाज न होने की वजह से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। फिलहाल इसके चेन को तोड़ने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग बनाया जा रहा है। इस वजह से भारत सरकार ने भी पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा की है। लेकिन इसी दौरान आपकी एक छोटी सी लापरवाही बड़े खतरे को जन्म दे सकती है। एक बड़े आर्थिक रिस्क को उठाकर सरकार ने 21 दिन के लॉकडाउन का फैसला लिया है। इतना ही नहीं जरूरी समानों की आपूर्ति के लिए राज्य सरकारों ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। इसके साथ ही रोजमर्रा की जरूरत वाली दुकानों को भी खुला रखने का निर्देश दिया गया है। ऐसे में आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आप बाहर से किसी सामान के साथ घर में कोरोना वायरस न लेकर आ जाएं। इस चीज को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको सुरक्षित रहने के कुछ टिप्स बताएंगे... 
विज्ञापन

2 of 7
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई
लॉकडाउन के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। आप इन नंबरों पर फोन करके जरूरी समान मंगवा लें। आपको स्टोर पर जाने से बचना चाहिए क्योंकि स्टोर पर न जाने दिनभर में कितने लोग आते हैं। ऐसे में संक्रमित होने का खतरा सबसे ज्यादा होता है।
विज्ञापन

3 of 7
कोरोना वायरस - फोटो : फाइल फोटो
बिग बाजार समेत कई छोटे-बड़े डिपार्टमेंटल स्टोर फोन या व्हाट्सएप के माध्यम से ऑर्डर ले रहे हैं और सामान को घर तक पहुंचा रहे हैं। यदि आपके इलाके में ऐसी सुविधा उपल्बध है तो इसका उपयोग करें और बाहर जाने से बचें।

4 of 7
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई
यदि आपको किसी जरूरी काम से बाहर जाना जरूरी है तो मास्क लगाना न भूलें। इसके साथ ही जाने से पहले और आने के बाद अपने हाथों को ठीक से साफ करें।
विज्ञापन

5 of 7
कोरोना वायरस - फोटो : amar ujala
बाजार या दुकान में सोशल डिस्टेंसिंग का अच्छे से पालन करें। अगर आपको कहीं भीड़ दिखे तो वहां जाने से बचें और दूर रहकर ही अपनी बारी का इंतजार करें।
विज्ञापन

6 of 7
कोरोना वायरस - फोटो : फाइल फोटो
नकदी लेनदेन में संक्रमण का सबसे ज्यादा खतरा होता है। ऐसे में आप नकदी की जगह डिजिटल भुगतान करें। यदि आपको किसी वजह से नकदी लेनदेन करना ही है तो पैसों को हाथ में लेने से पहले और लेने के बाद अपने हाथों को अच्छे से साफ कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
यदि आप दूध, ब्रेड या कोई सामान लेने जा रहे हैं तो अपने साथ कपड़े का थैला जरूर साथ रखें। इससे संक्रमण का खतरा कई हद तक कम हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें