शाम की चाय के साथ कभी कुछ तीखा खाने का दिल करता है तो कभी चटपटा। क्योंकि रोजाना सेहत वाली चीजे खाते-खाते वो बेस्वाद लगने लगती है। ऐसे में घर में तैयार करें पापड़ी चाट। चटपटे स्वाद के साथ ये सेहत के लिहाज से भी परफेक्ट है। क्योंकि इसमें मक्के की पापड़ी का प्रयोग किया जाता है। जो सेहत के प्रति हमेशा सावधान रहने वालों के लिए अच्छा है और वो इसे आसानी से खा सकते हैं। तो चलिए जानें पापड़ी चाट बनाने की आसान सी रेसिपी।