फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cooking Tips: इन कुकिंग टिप्स से झटपट बन जाएगा नाश्ता

Tue, 28 Jun 2022 10:58 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
cooking - फोटो : istock
घर में महिलाएं दिन रात कुछ ना कुछ अपने और परिवार के लिए पकाती ही रहती हैं। लेकिन अगर आप रोजाना इस तरह से काम करके थक गई हैं। तो जरूरत है कुछ कुकिंग टिप्स जानने की। जिससे कि आपकी जिंदगी भी थोड़ी आसान हो जाए और रसोई में पहुंचते ही कुछ मिनटों में बनकर तैयार हो जाए। तो चलिए जानें कुछ खास कुकिंग टिप्स, जिनकी मदद से घरेलू से लेकर वर्किंग मॉम्स तक का काम आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

2 of 6
oats chilla - फोटो : Instagram
बैटर को बचा लें
अगर आप किसी संडे या वीकेंड पर डोसा या इडली बना रही है। तो बैटर जरूर बच जाता होगा। जिसे आप पूरा खत्म करने में लगी रहती होंगी। लेकिन इस बैटर को बचाकर फ्रिज में रख लें। और जब भी कुछ फटाफट बनाकर खिलाना हो तो अपने हिसाब से इसमे सामग्री बढ़ाकर चीला, डोसा, उत्तपम, पैनकेक बनाकर तैयार कर लें। 
विज्ञापन

3 of 6
गूंथा आटा - फोटो : Istock
इसी तरह से अगर रोटी का आटा बच गया है तो उसे भी फ्रिज में रख लें। बच्चों के लिए ड्राई फ्रूट्स डालकर गुलगुले या फिर मीठा परांठा बनाकर तैयार कर सकती हैं। 

4 of 6
ROLL
कुछ इंस्टेट जरूर रखें
आप हमेशा सबकुछ फटाफट बना लेती हैं और बच्चों को होममेड खाना ही खिलाती हैं। लेकिन फ्रिज में कुछ इंस्टेट फूड्स का स्टोरेज जरूर रखें। जिससे कि सुबह या शाम को फटाफट कुछ नाश्ता बनाकर खा सकतें। सेंवई पोहा, म्यूसली, ओट्स, मैगी, रोल्स, टिक्की, मिनी समोसा जैसी बहुत सारी वैराइटी मार्केट में इस्टेंट फूड्स की मिलती है। 
विज्ञापन

5 of 6
मिक्सर - फोटो : istock
कुछ टूल्स है जरूरी
अगर सुबह के समय जल्दी है तो पानी गर्म करने में भी समय लग जाता है। ऐसे में इलेक्ट्रिक कैटल से लेकर चॉपर, मिक्स, इंडक्शन, ब्लेंडर, फूड प्रोसेसर जैसी चीजों को अपनी रसोई का हिस्सा जरूर बनाएं। जिससे कि आपका कीमती समय बच सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
masala
ग्रेवी को बनाए पहले
अगर आप सुबह या रात में मसालेदार सब्जी बनाने वाली हैं। तो पहले से ही इसकी ग्रेवी तैयार कर फ्रिज में रख दें। ये चार से पांच दिन आराम से चल जाएगी और आप अलग-अलग दिन अलग सब्जी बनाकर तैयार कर लेंगी। ज्यादातर रेस्टोरेंट वाले इसी तरह से ग्रेवी में कई सारी सब्जियां बनाकर तैयार कर लेते हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें