फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cooking Tips: अगर आपकी रोटी भी बन जाती है पापड़ तो इन तरीकों को अपनाकर बनाएं नरम फुलके

Wed, 12 Jul 2023 12:36 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपकी रोटी भी पापड़ बन जाती हैं तो कुछ तरीके अपनाकर आप रोटियों को नरम और मुलायम बना सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
रोटी - फोटो : Istock
Cooking Tips: चाहें हम कितना भी बाहर का खाना खा लें, पर जब तक घर की बनी दाल रोटी और सब्जी नहीं मिलती तब तक ना तो पेट भरता और ना ही मन। घर के खाने में सबसे ज्यादा अहम रोटी होती है। रोटी बनाना बेहद आसान है, पर इसे बनाते वक्त की गई छोटी सी लापरवाही आपकी रोटियों को पापड़ में तब्दील कर सकती है। इसके लिए आपको रोटी बनाते वक्त कई बातों का खास ध्यान रखना है।

लोग अक्सर इस सोच में रहते हैं कि नरम और मुलायम रोटी को बनाने के लिए और कौन सा तरीका है जो आप अपना सकते हैं, जो आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद हो पर, इसका हल उन्हें समझ नहीं आता। अगर आपकी रोटी भी पापड़ बन जाती हैं तो कुछ तरीके अपनाकर आप रोटियों को नरम और मुलायम बना सकते हैं। इस लेख में हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
wheat flour - फोटो : iStock
ऐसे गूंथे आटा

रोटी के लिए आटा गूंथते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि ये मुलायम रहे। अगर आपका आटा टाइट रहेगा तो आपकी रोटी कभी अच्छी नहीं बनेगी। 
विज्ञापन

3 of 6
Flour - फोटो : istock
कुछ देर दें रेस्ट

रोटी के लिए आटा गूंथने के बाद तुरंत ही रोटी ना बनाने लगें। आटा लगाने के बाद उसे कुछ देर के लिए ऐसे ही ढक कर रख दें। ऐसा करने से आपकी रोटी मुलायम बनेगी।

4 of 6
flour
आटे में डालें कुकिंग ऑयल

अगर आप आटा लगाते वक्त उसमें हल्का सा कुकिंग ऑयल डालेंगे तो रोटी की नमी सिकने के बाद भी बरकरार रहेगी।
विज्ञापन

5 of 6
रोटी - फोटो : pexles
हल्के हाथों का करें इस्तेमाल

रोटी बनाते वक्त कभी भी टाइट हाथ ना चलाएं। रोटी बनाते वक्त हल्के हाथ चलाएं। नरम रोटी बनाने के लिए बस आटे की लोई बनाकर उसे हल्के हाथों से बेलें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रोटी के टोटके
सूखे आटे का कम करें इस्तेमाल

रोटी बनाते समय कई लोग सूखा आटा ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, ताकि वो चिपके नहीं। पर, अगर आप सूखे आटे का इस्तेमाल कम  करेंगी तो आपकी रोटी परफेक्ट बनेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें