Cooking Hacks: खाना बनाना मजबूरी नहीं, बल्कि एक कला है। ऐसा कहा जाता है कि यदि किसी का दिल जीतना हो तो उसे अच्छा खाना खिलाना चाहिए, क्योंकि दिल का रास्ता पेट से ही होकर जाता है। यही वजह है कि आज के समय में न सिर्फ लड़कियां बल्कि लड़के भी काफी शौक से खाना पकाते हैं।
जिन लोगों को खाना पकाते-पकाते समय हो जाता है वो अंदाजे से ही उसमें मसाले और अन्य सामान डालते हैं। लेकिन जो लोग खाना बनाना सीख रहे हैं, उनसे छोटी-मोटी गलतियां होती रहती हैं।
इन गलतियों में सबसे अहम गलती है सब्जी में तेल का ज्यादा होना। सब्जी में ज्यादा तेल उसका स्वाद बिगाड़ सकता है। यदि आपके साथ भी ये गलती अक्सर हो जाती है, तो हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आप पकी हुई सब्जी से भी अतिरिक्त तेल निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
चमचे की लें मदद
- फोटो : Adobe stock
चमचे की लें मदद
यदि तेल सब्जी के ऊपर ही तैर रहा है तो एक चम्मच या चमचे की मदद से सब्जी के ऊपर तैर रहे अतिरिक्त तेल को धीरे-धीरे निकाल लें। चम्मच से तेल निकालना चाहते हैं तो इसे गलती से भी मिक्स न करें।
विज्ञापन
3 of 7
किचन टिशू की लें मदद
- फोटो : Adobe stock
किचन टिशू की लें मदद
किचन टिशू का इस्तेमाल करके तेल सोख सकते हैं। इसे सब्जी की सतह पर हल्के से दबाएं और तुरंत हटा दें। इसका इस्तेमाल करते वक्त आपको ध्यान रखना है कि टिशू तुरंत हटाएं, वरना टिशू सब्जी में मिक्स हो जाएगा।
4 of 7
ब्रेड या रोटी का इस्तेमाल करें
- फोटो : अमर उजाला
ब्रेड या रोटी का इस्तेमाल करें
सब्जी में अतिरिक्त तेल दिख रहा है सब्जी में 1-2 ब्रेड स्लाइस डाल दें। यह अतिरिक्त तेल को सोख लेगा। बाद में ब्रेड को हटा दें। ध्यान रखें कि ब्रेड को ज्यादा जोर से न दबाएं, वरना वो गल जाएगा और सब्जी का स्वाद बिगाड़ देगा।
विज्ञापन
5 of 7
उबालें या पकाएं
- फोटो : Istock
उबालें या पकाएं
सब्जी के अतिरिक्त तेल को हटाने के लिए सब्जी को थोड़ी देर और पकाएं ताकि तेल सब्जी के अंदर अच्छे से मिल जाए और अतिरिक्त न लगे। कई बार ज्यादा देर तक पकाने से भी सब्जी का अतिरिक्त तेल हट जाता है।
विज्ञापन
6 of 7
सब्जियां डालें
- फोटो : ANI
सब्जियां डालें
यदि तेल कम करना है तो सब्जी की मात्रा बढ़ाने के लिए उसमें और सब्जियां, आलू, या पनीर जैसी सामग्री डालें। इससे तेल का अनुपात कम हो जाएगा।
सब्जी में थोड़ी दही या बेसन डालकर ग्रेवी गाढ़ी कर लें। दही तेल को सोखने का काम करता है। इससे भी सब्जी का अतिरिक्त तेल कम हो जाएगा। इन उपायों से आपकी सब्जी का स्वाद और संतुलन वापस आ जाएगा।