फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Recipe: क्रिसमस पर बच्चों को खिलाएं टेस्टी लेमन केक, आसान है बनाने का तरीका

Thu, 08 Dec 2022 02:17 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
lemon cake - फोटो : istock
क्रिसमस का त्योहार बच्चों के लिए बेहद खास रहता है। सर्दियों की छुट्टियों के साथ वो इस समय का खूब लुत्फ उठाते हैं। अगर आप भी बच्चों के लिए क्रिसमस के मौके पर कुछ स्पेशल करना चाहती हैं। तो उन्हें अपने हाथों से केक बनाकर खिलाएं। चॉकलेट केक तो कई बार बनाया होगा तो इस बार लेमन फ्लेवर के केक को ट्राई करें। इसका स्वाद बच्चों के साथ ही बड़ों को भी जरूर पसंद आएगा। तो चलिए जानें कैसे तैयार करें नींबू के स्वाद वाला स्पेशल क्रिसमस केक।
विज्ञापन

2 of 6
butter - फोटो : instagram
लेमन फ्लेवर केक बनाने की सामग्री
300 ग्राम मैदा, दो नींबू का रस, दो चम्मच बेकिंग पाउडर, एक कप पिसी चीनी, एक चुटकी नमक, एक कप मक्खन, तीन चम्मच पिसी चीनी, एक चम्मच बेकिंग सोडा, काजू आठ से दस और बादाम आठ से दस, एक कप दूध।
विज्ञापन

3 of 6
maida - फोटो : social media
केक बनाने की विधि
लेमन फ्लेवर केक बनाने के लिए किसी बड़े बाउल में पिसी चीनी लें। इसमे मक्खन को मिला लें। इन दोनों को अच्छी तरह से फेंट लें। फिर इसमे मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा डालें। हल्का सा फेंटे। ये मिश्रण बहुत गाढ़ा हो जाएगा इसलिए दूध डालें। दूध को थोड़ा-थोड़ा करके मिलाएं। जिससे कि अच्छी तरह से फेंट जाएं। सारी चीजों को मिलाकर अच्छी तरह से फेंट लें। जिससे कि केक का बैटर बिल्कुल मुलायम और फूला हुआ बन जाएं। 

4 of 6
cake - फोटो : istock
ओवन को पहले से 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट कर लें। अगर ओवन नही हैं तो कूकर की तली में नमक डालकर गैस पर धीमी आंच पर रख दें। ढक्कन से रबर हटाकर कूकर बंद कर दें। केक पैन को मक्खन की मदद से अच्छी तरह से ग्रीस कर लें। आप चाहें तो केक को आसानी से निकालने के लिए बटर पेपर को पैन पर लगा लें। 
विज्ञापन

5 of 6
cake - फोटो : Pixabay
तैयार केक के मिश्रण को बेकिंग पैन में पलटें। इसे पूरा ऊपर तक ना भरें। करीब एक इंच की जगह छोड़ दें। हल्का सा पैन को हिलाएं और मिश्रण को सेट हो जाने दें। अब प्रीहीट ओवन में पकने के लिए रख दें। करीब 40 से 45 मिनट बाद टूथपिक डालकर चेक करें। अगर ये पक गया तो ओवन से केक को बाहर निकाल लें। अगर कूकर में इसे पका रही हैं तो करीब 50 मिनट बाद टूथपिक डालकर देखें। अगर केक नहीं पका तो कुछ मिनट और पकने दें। जब ये पक जाए तो कूकर से निकालकर ठंडा हो जाने दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
cream - फोटो : pixabay
केक की आइसिंग बनाने के लिए पिघले हुए मक्खन और पिसी चीनी को अच्छी तरह से फेंटे। इसमे थोड़ा सा नींबू का रस डालें। जब ये क्रीम बिल्कुल सॉफ्ट बनकर तैयार हो जाए तो फ्रिज में डाल दें। आधे घंटे बाद निकालकर केक पर लगाएं और मनचाहे तरीके से सजाएं। बस तैयार है स्वादिष्ट नींबू के स्वाद वाला केक। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें