फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Christmas Day Special Cake: क्रिसमस के मौके पर ट्राई कर सकते हैं ये पांच तरह के केक

Fri, 12 Dec 2025 10:47 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Christmas Day Special Cake Recipes: क्रिसमस का पर्व हर किसी के लिए बेहद खास होता है। ऐसे में हम आपको यहां पांच तरह के केक्स की रेसिपी देने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
Cake - फोटो : instagram
Christmas Day Special Cake Recipes: क्रिसमस का पर्व दुनिया भर में खुशियों, प्यार और मिठास का त्योहार माना जाता है। इस खास मौके पर घरों में सजावट की जाती हैं। लोग एक-दूसरे तो गिफ्ट्स देते हैं। इसके अलावा इस मौके पर घरों में स्वादिष्ट केक भी बनाते हैंं।

कई लोग पारंपरिक फ्रूट केक बनाते हैं, तो कुछ लोग चॉकलेट, प्लम या क्रीमी केक को अपनी टेबल का हिस्सा बनाते हैं। त्योहार के दौरान घर पर बना केक न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि उसमें प्यार और अपनापन भी शामिल होता है।

इसलिए हम आपके लिए यहां पांच तरह के क्रिसमस केक्स की आसान और स्वादिष्ट रेसिपी लेकर आए हैं, जिन्हें आप बहुत कम समय और साधारण सामग्री से बना सकते हैं। चाहे आप बेकिंग में नए हों या एक्सपर्ट.... ये रेसिपी आपके क्रिसमस को और भी खास बना देंगी।
विज्ञापन

2 of 6
क्लासिक फ्रूट केक - फोटो : Instagram
1. क्लासिक फ्रूट केक

क्लासिक फ्रूट केक क्रिसमस की सबसे पारंपरिक रेसिपी मानी जाती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले कटे हुए सूखे मेवे, टूटी फ्रूटी और किशमिश को संतरे के रस या सेब के जूस में 4–5 घंटे या रातभर भिगो दें, ताकि ये नरम और फ्लेवरफुल हो जाएं। एक बाउल में बटर और ब्राउन शुगर को अच्छी तरह फेंटें, फिर इसमें अंडे या दही मिलाएं। मैदा, बेकिंग पाउडर, दालचीनी और जायफल पाउडर मिलाकर बैटर तैयार करें। अब इसमें भीगे हुए फल डालें और अच्छी तरह मिलाएं। केक टिन में बैटर डालकर 160°C पर 45–55 मिनट तक बेक करें। नतीजा—रिच, सुगंधित और त्योहार के स्वाद से भरा पारंपरिक क्रिसमस केक।

 
विज्ञापन

3 of 6
चॉकलेट ट्रफल केक - फोटो : Adobe stock
2. चॉकलेट ट्रफल केक 

इस केक को बनाने के लिए पहले केक बेस तैयार करें। इसके लिए कोको पाउडर, मैदा, चीनी, बेकिंग पाउडर और दूध मिलाकर स्मूद बैटर बनाएं। इसे 170°C पर 30–35 मिनट बेक करें। अब ट्रफल बनाने के लिए डार्क चॉकलेट को गर्म क्रीम में पिघलाएं और स्मूद सॉस तैयार करें। जब केक ठंडा हो जाए, तो उसके ऊपर और बीच में चॉकलेट गनाश लगाएं और अच्छी तरह कवर करें। ये केक बेहद रिच, मुलायम और बच्चों का फेवरेट बन जाता है।  

 

4 of 6
प्लम केक - फोटो : instagram
3. प्लम केक 

प्लम केक अपनी अनोखी खुशबू और रिच टेक्सचर के लिए मशहूर है। इसके लिए सूखे प्लम, किशमिश और ड्राईफ्रूट्स को रम, अंगूर के रस या संतरे के रस में कम से कम 6–8 घंटे भिगोकर रखें। एक बाउल में बटर, चीनी और अंडे (या दही) फेंटें। इसमें मैदा, बेकिंग पाउडर और मसाला मिक्स (दालचीनी, लौंग, जायफल) मिलाएं। अब भीगे हुए फल डालकर बैटर तैयार करें। इसे 150°C पर धीमी आँच पर लगभग 60–70 मिनट तक बेक करें। इसका फ्लेवर जितना पुराना होता जाता है, उतना ही स्वादिष्ट बनता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
वनीला स्पॉन्ज केक - फोटो : instagram
4. वनीला स्पॉन्ज केक 

ये केक बेहद हल्का और मुलायम होता है, जिसे बनाना बहुत आसान है। सबसे पहले अंडे और चीनी को अच्छी तरह फेंटकर फोमी बनाएं। इसमें तेल या पिघला बटर और वनीला एसेंस मिलाएं। मैदा और बेकिंग पाउडर को छानकर बैटर में फोल्ड करें ताकि हवा बनी रहे और केक फूला हुआ बने। इसे 170°C पर 30–35 मिनट बेक करें। ठंडा होने के बाद व्हिप्ड क्रीम, फल या चॉकलेट से सजाकर इसे खास त्योहारों में परोसें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कैरट केक - फोटो : instagram
5. कैरट केक 

कैरट केक स्वास्थ्य और स्वाद का बेहतरीन मिश्रण है। इसे बनाने के लिए कद्दूकस की हुई गाजर, ब्राउन शुगर, अंडे (या दही), तेल, दालचीनी पाउडर और थोड़ा-सा जायफल मिलाएं। अब इसमें मैदा, बेकिंग पाउडर और कटे अखरोट डालें। बैटर को अच्छे से मिलाएं और 160–170°C पर 40–45 मिनट तक बेक करें। ठंडा होने पर क्रीम चीज फ्रॉस्टिंग लगाएं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें