Christmas Day 2023: बस कुछ ही दिनों में 2023 का अंत हो जाएगा। साल के अंत में ईसाई धर्म का सबसे बड़ा त्योहार मनाया जाता है, जिसे हम सभी क्रिसमस डे के नाम से जानते हैं। ये त्योहार ना सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इसे साल का आखिरी सबसे बड़ा त्योहार कहते हैं। ईसाई धर्म के लोग सालभर क्रिसमस का इंतजार करते हैं।
बहुत से लोग तो ईसाई ना होने के बावजूद क्रिसमस डे काफी धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन वो अपने परिवार के संग चर्च जाते हैं, लंच और डिनर पर जाते हैं। इसके अलावा बहुत से लोग अपने घरों में क्रिसमस डे के दिन पार्टी का आयोजन करते हैं। पार्टी का आयोजन करते वक्त सबसे ज्यादा इस बात पर सोच विचार होता है कि मेहमानों को नाश्ते में क्या परोसा जाए। ऐसे में आज हम आपको नाश्ते के कुछ विकल्प बताने जा रहे हैं।