क्रिसमस के मौके पर केक के बगैर कुछ अधूरा सा लगता है। ऊपर से घर में बच्चों की डिमांड भी होती है केक खाने की। अगर घर पर बेकिंग का शौक है तो इस बार चॉकलेट या स्ट्रॉबेरी की जगह पर बनाएं ऑरेंज केक। इसका स्वाद इतना लाजवाब होगा कि खाने के बाद बच्चे क्या बड़े भी इसके फैन हो जाएंगे। और सब आपसे इसकी रेसिपी जानना चाहेंगे। तो चलिए जानें कैसे बनाएं ऑरेंज केक।
विज्ञापन
2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
केक बनाने की सामग्री
एक कप मैदा, एक कीनू या संतरा, दो छोटे चम्मच अलसी के पाउडर, चीनी पिसी हुई आधा कप, एक चौथाई छोटा चम्मच बेकिंग सोडा, आधा छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर और आधा कप रिफाइंड तेल।
विज्ञापन
3 of 4
maida
- फोटो : social media
ऑरेंज केक बनाने की विधि
ऑरेंज केक बनाने के लिए संतरे का जेस्ट निकाल लें। इसके लिए संतरे को छिलके सहित कद्दूकस कीजिए और आधा छोटा चम्मच जेस्ट निकालकर किसी अलग बर्तन में रख लें। एक अलग बर्तन में मैदा लें। इसमें बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर डालकर दो बार छान लें, ताकि बेकिंग सोडा मैदे में अच्छी तरह से मिक्स हो जाए।
इसके बाद संतरे को निचोड़ का इसका जूस अलग कर लें। ध्यान रखें, केक के लिए एक चौथाई कप जूस की जरूरत होती है। एक अलग बर्तन में जूस और अलसी पाउडर डालकर मिक्स करें। इसमें तेल और संतरे का जेस्ट भी मिलाएं।
मिश्रण में चीनी मिलाएं और इसे अच्छी तरह से फूलने तक फेंटें। मिश्रण के फूलने के बाद इसमें मैदा डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें। अब केक का घोल तैयार है। एक केक का कंटेनर लीजिए और इसमें चिकनाई लगाइए।
कंटेनर के तले पर बटर पेपर लगाकर इसमें केक का घोल डालें। कंटेनर को थोड़ा हिलाइए, ताकि घोल चारों ओर एक जैसा हो जाए। केक को ऊपर से भी चम्मच से एक समान कर दीजिए।
केक बेक होने के लिए तैयार है। ओवन को 180 डिग्री सेंटीग्रेड पर प्रीहीट कीजिए। प्रीहीट ओवन में निचली रैक पर केक कंटेनर रखकर ओवन को 180 डिग्री सेंटीग्रेड पर 25 मिनट के लिए सेट कीजिए। 25 मिनट बाद केक चेक कीजिए।
केक में चाकू डालकर देखें। यदि केक से चाकू साफ निकल आए, तो समझे केक अंदर से भी अच्छे से बेक हो गया है। अब केक को थोड़ा ठंडा होने दीजिए। इसके बाद केक के चारों ओर चाकू लगाकर इसे कंटेनर से अलग कर लीजिए। इस केक को आप ताजा भी सर्व कर सकती हैं या फिर इसे फ्रिज में रख 15 से 20 दिन तक भी खा सकती हैं।
आप चाहे तो अलसी के पाउडर की जगह पर कंडेस्ड मिल्क या फिर मिल्क पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही रिफाइंड तेल की जगह पर मक्खन भी इस्तेमाल किया जा सकता है।