फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Christmas 2020: बिना अंडे का स्पंजी केक बनाना है तो इन चीजों का करें इस्तेमाल

Fri, 25 Dec 2020 09:31 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
cake - फोटो : social media
क्रिसमस के मौके पर बच्चे केक की डिमांड करते हैं। ऐसे में कई बार महिलाएं घर पर ही केक बनाने के बारे में सोचती हैं। लेकिन जिस तरह से रेसिपी लिखी होती है या वीडियो में दिखाई जाती है। कई बार केक वैसा नहीं बन पाता है। पहला कारण तो होता है कि अगर आप केक में अंडा नहीं डाल रहीं तो केक कम स्पंजी बनता है। दूसरे सारी सामग्रियों की मात्रा सही नहीं होती है। अगर आप बिना अंडे के स्पंजी केक बनाने की इच्छा रखती हैं तो अंडे की जगह पर इन चीजों को डालकर केक बनाकर देखें। जरूर ही आपका केक स्पंजी बनेगा।
विज्ञापन

2 of 5
अंडा - फोटो : सोशल मीडिया
बेकिंग करने के लिए जरूरी नहीं कि आप हमेशा अंडे का इस्तेमाल करें। क्योंकि अंडे के अलावा भी बहुत सारी चीजे हैं जो अंडे की तरह ही काम करती हैं। लेकिन इन सबके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अंडे की जगह फल
घर पर बेकिंग करने जा रही हैं तो अंडे की जगह पर फलों का इस्तेमाल करें। जैसे केले को मैश कर अंडे की जगह पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा पका हुआ एवाकॉडो या एप्पलसॉस का इस्तेमाल करें। हालांकि जब आप फलों का इस्तेमाल करते हैं तो बेकिंग की डिश में एक्स्ट्रा एसेंस और मिठास घुल सकती है। मिठास को बैलेंस करने के लिए चीनी की मात्रा का सही अंदाजा लगा लीजिए। 

4 of 5
flex seed
अलसी के बीज
अलसी के बीज अच्छा खासा बाइडिंग का काम करते हैं तो अगली बार जब आपको कुकीज या ब्राउनी बनानी हो तो अलसी या फ्लैक्स सीड का इस्तेमाल करें। इसे प्रयोग में लाने के लिए सबसे पहले बीजों को बारीक पीस लें और फिर अंडे की जगह पर एक चम्मच पाउडर लेकर उसे एक कप पानी में मिलाकर घोल बना लें और बेकिंग डिश में मिला लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vinegar - फोटो : social media
बेकिंग सो़डा और विनेगर
घर पर शानदार फुला हुआ केक बेक करने जा रही है और अंडा मिलाने का आपका इरादा न हो तो बेकिंग सो़डा और सिरके को मिलाकर मिश्रण में इस्तेमाल करें। ये मिश्रण कप केक या बहुत ही लाइट केक बनाने के लिए अंडे का अच्छा विकल्प है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें