फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Christmas 2023: घर से रहते हैं दूर तो इस आसान विधि से बनाएं मम्मी के जैसा प्लम केक

Sat, 23 Dec 2023 11:06 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बेहद स्वादिष्ट प्लम केक को आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। आज के लेख में हम आपको इसकी आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
Christmas 2023 - फोटो : instagram
Christmas 2023: दिन बीतने के साथ-साथ क्रिसमस का त्योहार करीब आता जा रहा है। ये साल का सबसे बड़ा आखिरी त्योहार माना जाता है। इस दिन अवकाश होता है, ऐसे में हर कोई अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय व्यतीत करता है। जो लोग अपने घर पर परिवार के साथ ही रहते हैं, उनके लिए तो हर दिन त्योहार ही है, लेकिन जो लोग अपने घरवालों से दूर रहते हैं, उनके लिए त्योहारों पर अकेले रहना काफी मुश्किल हो जाता है।

त्योहारों के समय घर की बेहद याद आती है खासतौर पर मम्मी के हाथ के बने खाने की। ऐसे में अगर आप नहीं चाहते कि क्रिसमस के दिन आप अपनी मम्मी के हाथ का केक मिस करके परेशान हों तो हम आपको प्लम केक बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं।

आप आसानी से अपनी मम्मी के जैसा केक बनाकर अपने दोस्तों को खिला सकते हैं। हालांकि इसमें मम्मी के हाथों जैसा प्यार तो नहीं होगा, लेकिन फिर भी इसे खाकर क्रिसमस का मजा कई गुना बढ़ जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 7
maida - फोटो : social media
प्लम केक बनाने का सामान
  • 1 कप मैदा
  • 1 कप चीनी
  • 1/2 कप मक्खन 
  • 2 अंडे
 
विज्ञापन

3 of 7
cake - फोटो : social media
  • 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
  • 1/4 छोटा चम्मच नमक
  • 1 छोटा चम्मच वैनिला एक्सट्रैक्ट
  • 1 कप प्लम्स (बेर), छोटे टुकड़ों में कटे हुए

4 of 7
Microwave oven
केक बनाने की विधि

सबसे पहले अपने ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें। इसी बीच एक बड़े बाउल में मैदा, शक्कर, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक को अच्छे से मिलाएं।
विज्ञापन

5 of 7
विधि - फोटो : istock
एक बाउल में मक्खन लेकर उसे माइक्रोवेव में पिघला लें। अब गरम मक्खन को मैदा मिश्रण में डालें। इसके साथ ही अंडे और वैनिला एक्सट्रैक्ट भी डालें। इसके बाद सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं।
विज्ञापन

6 of 7
विधि - फोटो : istock
अब इस मिश्रण में कटे हुए प्लम्स डालें और अच्छे से मिलाएं। एक पैन में बटर लगाने के बाद इस केक बैटर को उसमें डाल लें। इस केक पैन को 45-50 मिनट तक बेक करें। बीच मे चाकू की मदद से चेक करते रहें कि केक सही से पक रहा है या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
cake - फोटो : Pixabay
जैसे ही ये पक जाए तो इसे ठंडा होने के लिए माइक्रोवेव से निकालकर साइड में रख दें। आप चाहें तो केक बनाते वक्त उसमें ड्राई फ्रूट्स डाल सकते हैं। बस आपका प्लम केक तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें