क्रिसमस डे आ गया है। 25 दिसंबर को आज के दिन हर साल क्रिसमस का पर्व मनाया जाता है। क्रिसमस के मौके पर लोग कई तरह की स्वादिष्ट डिश बनाते हैं। क्रिसमस सेलिब्रेशन में केक तो जरूरी होता है। वैसे तो क्रिसमस का केक फेमस है। अब बच्चों और बड़ों के लिए केक के कई फ्लेवर को इस मौके पर शामिल किया जा सकता है। कोरोना काल चल रहा है, इसलिए अधिकतर लोग घर पर ही केक बनाएंगे। अधिकतर लोग चाॅकलेट केक बाजार से लाते हैं या घर पर बनाते हैं। अगर आप भी इस क्रिसमस में घर पर केक बनाने की सोच रहे हैं तो आसान रेसिपी से टेस्टी वनीला कप केक ट्राई कर सकते हैं। वनीला कप केक चॉकलेट केक न खाने वालों के लिए बेहतर विकल्प है। वनीला कप केक स्वादिष्ट होने के साथ बनाने में भी आसान होता है। ये रही वनीला कप केक की रेसिपी।
विज्ञापन
2 of 5
क्रिसमस 2021 कप केक रेसिपी
- फोटो : Pixabay
वनीला कप केक बनाने की सामग्री
दो कप मैदा, एक कप व्हाइट शुगर, बेकिंग पाउडर ,वनिला एक्सट्रैक्ट, नमक , 3 अंडे, दूध और तेल।
विज्ञापन
3 of 5
क्रिसमस 2021 कप केक रेसिपी
- फोटो : istock
वनीला कप केक बनाने की रेसिपी
स्टेप 1- वनीला कप केप बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मैदा, चीनी, बेकिंग पाउडर, वनीला एक्सट्रैक्ट और नमक को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
स्टेप 2- अब केक के इस बैटर में अंडे, दूध और तेल डालकर मिक्स कर लें।
4 of 5
क्रिसमस 2021 कप केक रेसिपी
- फोटो : istock
स्टेप 3- तब तक ओवन को 350 डिग्री पर प्रीहीट कर लें। केक टिन को भी ग्रीस कर लें।
स्टेप 4- केक बैटर को ग्रीस किए हुए केक टिन में रखें और प्रीहीट ओवन में पकाएं।