फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chocolate Recipe: घर पर चॉकलेट कैसे बनाएं? सिर्फ 4 चीजों से होगी तैयार

Sun, 08 Feb 2026 11:17 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Chocolate Day Special: अगर आप चॉकलेट डे के मौके पर कुछ खास तैयार करना चाहते हैं तो सिर्फ 4 चीजों की मदद से चॉकलेट को घर पर तैयार करें। यहां आपको इसकी रेसिपी दी जा रही है।
विज्ञापन
1 of 5
घर पर सिर्फ 4 चीजों से तैयार करें चॉकलेट, पार्टनर को दें सरप्राइज - फोटो : अमर उजाला
Chocolate Recipe In Hindi: वैलेंटाइन वीक में आने वाले सभी दिन रिश्तों में मिठास घोलने का बेहतरीन मौका होता है। इस हफ्ते का तीसरा दिन चॉकलेट दे होता है। आमतौर पर लोग इस दिन बाजार से महंगी चॉकलेट्स खरीदते हैं, और अपने पार्टनर को तोहफे में देते हैं, लेकिन अगर आप कुछ अलग और दिल से बना तोहफा देना चाहते हैं, तो घर पर बनी चॉकलेट से बेहतर कुछ नहीं हो सकता।

खास बात ये है कि आप बेहद कम समय और सिर्फ 4 आसान चीजों की मदद से स्वादिष्ट चॉकलेट घर पर तैयार कर सकते हैं। ये रेसिपी न सिर्फ आसान है बल्कि हेल्दी भी है, क्योंकि इसमें आप अपनी पसंद के इंग्रेडिएंट्स इस्तेमाल कर सकते हैं। घर पर बनी चॉकलेट बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगी और यह आपके खास रिश्तों को और भी स्पेशल बना देगी। यहां हम आपको बेहद सिंपल होममेड चॉकलेट रेसिपी बता रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सिर्फ 4 चीजों से घर पर बनाएं चॉकलेट - फोटो : Adobe Stock
सिर्फ 4 चीजों से घर पर बनाएं चॉकलेट
  • कोको पाउडर – 1/2 कप
  •  दूध पाउडर – 1/2 कप
  • कंडेंस्ड मिल्क – 1/2 कप
  • मक्खन – 2 टेबलस्पून

 
विज्ञापन

3 of 5
विधि - फोटो : Adobe stock
विधि

चॉकलेट बनाने के लिए सबसे पहले एक नॉन-स्टिक पैन को धीमी आंच पर रखें और उसमें मक्खन डालकर हल्का पिघला लें। ध्यान रखें कि मक्खन जले नहीं।

4 of 5
विधि - फोटो : Adobe stock
अब इसमें कंडेंस्ड मिल्क डालें और लगातार चलाते हुए अच्छे से मिलाएं, ताकि दोनों चीजें अच्छी तरह ब्लेंड हो जाएं। इसके बाद दूध पाउडर और कोको पाउडर को छानकर थोड़ा-थोड़ा करके मिश्रण में डालें और लगातार चलाते रहें, जिससे गांठ न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विधि - फोटो : Freepik.com
कुछ मिनटों में यह मिश्रण गाढ़ा होकर पैन के किनारे छोड़ने लगेगा। जब चॉकलेट का मिश्रण पूरी तरह स्मूद और चमकदार हो जाए, तो गैस बंद कर दें। अब इस मिश्रण को पहले से ग्रीस की हुई प्लेट या ट्रे में समान रूप से फैलाएं और ठंडा होने के लिए रख दें। जब चॉकलेट अच्छी तरह जम जाए, तो इसे मनचाहे आकार में काट लें और चॉकलेट डे के मौके पर अपने खास लोगों को प्यार के साथ सर्व करें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें