फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Christmas Cake Recipe: स्वादिष्ट चॉकलेट केक से करें मेहमानों का स्वागत, जानें इसे बनाने का आसान तरीका

Sun, 24 Dec 2023 12:09 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी अपने मेहमानों को खुश करना चाहते हैं, तो उन्हें घर पर बना चॉकलेट केक खिलाएं। इसे खाकर हर कोई आपकी तारीफ करेगा। 
विज्ञापन
1 of 7
Chocolate Cake Recipe
Christmas Cake Recipe in Hindi: क्रिसमस डे का दिन वैसे तो हर कोई सेलिब्रेट करता है लेकिन ये दिन ईसाई धर्म के लिए बेहद खास होता है। ये त्योहार हर साल 25 दिसंबर को दुनिया के अधिकांश देशों में मनाया जाता है। क्रिसमस डे का दिन 'ईसा मसीह' के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। कई जगहों पर इस दिन को 'बड़ा दिन' भी कहा जाता है। इस खास दिन ईसाइयों के साथ-साथ सभी धर्मों के लोग गिरजाघरों में इकठ्ठा होकर विशेष प्रार्थना करते हैं।

ये खुशी का त्योहार होता है, ऐसे में लोग एक-दूसरे के घर जाकर बधाई भी देते हैं। जिसके चलते इस दिन तरह-तरह के पकवान भी बनाए जाते हैं। इसी क्रम में आज हम आपको ऐसा चॉकलेट केक बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो बेहद आसान है। इसे आप अपने मेहमानों को भी परोस सकती हैं। बड़े से लेकर बच्चे तक आपका ये केक बेहद मन से खाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 7
Chocolate Cake Recipe - फोटो : social media
चॉकलेट केक बनाने का सामान
  • मैदा (1.5 कप)
  • बेकिंग पाउडर (1 छोटी चम्मच)
  • बेकिंग सोडा (1/2 छोटी चम्मच)
  • कॉको पाउडर (3 बड़े चम्मच)
विज्ञापन

3 of 7
Chocolate Cake Recipe - फोटो : Istock
  • चीनी (1 कप)
  • दूध (1 कप)
  • तेल (1/2 कप)
  • वेनिला एक्सट्रैक्ट (1 छोटी चम्मच)
  • अंडा (1)
  • चॉकलेट चिप्स
 

4 of 7
Chocolate Cake Recipe - फोटो : istock
विधि

केक बनाने के लिए सबसे पहले अपने ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्री-हीट कर दें। इसके बाद अब एक बड़े बाउल में मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और कॉको पाउडर को अच्छे से मिलाएं। इसके बाद एक अलग एक बाउल में चीनी, दूध, तेल, वेनिला एक्सट्रैक्ट और अंडा डालकर अच्छे से मिक्स करें। ये ना तो ज्यादा गाढ़ा हो ना ही काफी पतला।

 
विज्ञापन

5 of 7
Chocolate Cake Recipe - फोटो : istock
इसे तैयार करने के बाद अब सूखे और गीले मिश्रणों को सही से फेंटें। ध्यान रखें कि इस मिश्रण में किसी तरह की गांठें नहीं पड़नी चाहिए। इस बेटर को तैयार करने के बाद इसमें चॉकलेट चिप्स डालें।
विज्ञापन

6 of 7
Chocolate Cake Recipe - फोटो : istock
अब एक केक पैन को तेल या बटर से अच्छे से ग्रीस करें। इसके बाद तैयार मिश्रण को केक पैन में डालें और फिर ओवन में रखें। इस केक को अब लगभग 30-35 मिनट तक बेक करें। इतने समय के बाद एक बार चाकू से ये चेक कर लें कि केक पक गया या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Chocolate Cake Recipe - फोटो : Pixabay
अगर चाकू पर बेटर ना चिपक रहा हो तो केक को बाहर निकाल लें। इसके बाद केक को ठंडा होने दें और फिर उसे प्लेट में निकालें। आपका चॉकलेट केक तैयार है। ठंडा होने के बाद आप इसे बादाम, चेरी या चॉकलेट आइसिंग के साथ सजा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें