फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhoti Diwali 2022: छोटी दिवाली की शाम बनाएं आलू भरे मिर्ची के पकौड़े, स्वाद है जबरदस्त

Sun, 23 Oct 2022 12:20 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हरी मिर्ची के पकौड़े - फोटो : istock
धनतेरस के साथ ही त्योहारों की शुरूआत हो जाती है। घर में परिवार और दोस्तों के साथ ही रिश्तेदारों का आना-जाना भी शुरू हो जाता है। ऐसे घर की साज-सजावट के साथ ही खाने-पीने की भी अलग-अलग चीजें बनती है। अगर आपके घर भी मेहमान आ रहे हैं और आप कुछ स्पेशल स्नैक्स चाय के साथ परोसना चाहती हैं। तो आलू भरे मिर्ची के पकौड़े बनाएं। इसका स्वाद लाजवाब है और फटाफट बनकर तैयार भी हो जाएंगे। तो चलिए जानें कैसे बनेंगे आलू की भरावन वाले हरी मिर्ची के पकौड़े।
विज्ञापन

2 of 5
green chilli - फोटो : pixabay
आलू भरे मिर्ची के पकौड़े बनाने की सामग्री
मोटी मिर्ची (ये मिर्ची कम तीखी होती हैं), उबले आलू तीन से चार, आधा कप बेसन, अजवाइन, नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, अमचूर पाउडर, चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर, सौंफ पाउडर, हरी धनिया बारीक कटी हुई, तेल।
विज्ञापन

3 of 5
हरी मिर्ची के पकौड़े - फोटो : istock
आलू भरे मिर्ची के पकौड़े बनाने की विधि
पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले मिर्ची को साफ कर लें। इसे अच्छी तरह से धोने के बाद कपड़े से पोंछकर सुखा लें। फिर इन मिर्ची में चीरा लगाएं और अंदर के बीज को बाहर कर दें। आलू को उबाल लें और ठंडा होने पर छीलकर मैश कर लें। इन उबले मैश किए हुए आलूओं में स्वादानुसार नमक डालें। 

4 of 5
हरी मिर्ची के पकौड़े - फोटो : istock
साथ में लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला, सौंफ पाउडर और अमचूर डालें। इन सारी को आलू में अच्छी तरह से मिक्स कर लें। साथ में हरी धनिया भी बारीक कटी हुई मिला दें। अब इस आलू के मिश्रण को किनारे रख दें और बेसन का घोल पकौड़े बनाने के लिए तैयार कर लें। इसके लिए किसी बाउल में बेसन निकाल लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरी मिर्ची के पकौड़े - फोटो : instagram
फिर इसमे थोड़ा सा नमक, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर. चाट मसाला डालकर मिक्स करें। फिर पानी डालकर घोल तैयार करें। बेसन का घोल ज्यादा गाढ़ा या पतला ना हों। अब कड़ाही में तेल गर्म करें। फिर मिर्चियों में आलू के मिश्रण को भरें और बेसन के घोल में डुबोकर गर्म तेल में डालें। धीरे-धीरे दोनों तरफ से इसे तलें। बस तैयार है गर्मागर्म मिर्ची के पकौड़े, इसे चटनी के साथ परोंसे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें