फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhat Puja 2022: छठ मईया को प्रसाद में चढ़ती है ये पांच चीज, जानें रेसिपी

Thu, 27 Oct 2022 11:13 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
छठ पूजा - फोटो : istock
छठ पर्व की शुरूआत इस साल 28 अक्टूबर से होगी। कार्तिक महीने में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ की पूजा की जाती है। जिसमे महिलाएं षष्ठी के दिन नहाए खाए के साथ व्रत को शुरू कर अगले दिन यानी सप्तमी को भगवान सूर्य को जल में खड़े होकर अर्घ्य देती हैं। इस दौरान पूजा के लिए फल से लेकर हाथ से बने खास प्रसाद को चढ़ाया जाता है। जिसमे चार तरह के प्रसाद जरूर होते हैं। हर व्रती महिला की थाली में ये चार प्रसाद होते हैं। तो चलिए जानें कौन से हैं वो प्रसाद जिन्हें हर महिला बनाकर चढ़ाती है। 
विज्ञापन

2 of 6
green gram - फोटो : istock
हरे चने की सब्जी
छठ का व्रत महिलाएं संतान की सलामती के साथ ही संतान प्राप्ति के लिए रखती हैं। इस व्रत में हरे चने की सब्जी बनाने की परंपरा है। बिल्कुल फलाहारी तरीके से बनने वाली सब्जी को देसी घी में तैयार किया जाता है। हरे चने को रातभर भिगोकर सुबह पका लिया जाता है। फिर जीरा और हरी मिर्च के साथ तड़का लगाया जाता है। जिसे भगवान को भोग लगाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
pumpkin sabji - फोटो : istock
कद्दू की सब्जी
हर व्रती महिला की थाली में कद्दू की सब्जी जरूर रहती है। जिसे सेंधा नमक डालकर तैयार किया जाता है।

4 of 6
halwa puri - फोटो : istock
पूड़ी
इसके कद्दू की सब्जी और हरे चने की सब्जी के साथ व्रती महिलाओं की थाली में पूड़ी का होना जरूरी होता है।  
विज्ञापन

5 of 6
ठेकुआ रेसिपी - फोटो : instagram/bihar_vibes
ठेकुआ
प्रसाद में मुख्य रूप से ठेकुआ चढ़ता है। जिसे गेंहू के आटे और गुड़ को मिलाकर तैयार किया जाता है। ठेकुआ को खजुरिया या ठिकारी भी कुछ लोग कहते हैं। इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए नारियल का बुरादा और सूखे मेवे का इस्तेमाल किया जाता है। छठ पूजा के दूसरे दिन खासतौर पर इस प्रसाद को तैयार किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kheer - फोटो : instagram
रसिया
छठ पूजा के दूसरे दिन रसिया का प्रसाद बनता है। जिसे दूध और गुड़ के साथ तैयार किया जाता है। ये एक तरह की खीर होती है। जो चावल और दूध के साथ तैयार की जाती है। लेकिन इसमे मिठास के लिए चीनी की जगह पर गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें