Navratri Vrat Food: नवरात्रि व्रत में खाए जाने वाले 9 फलाहार पकवान हैं- साबूदाना खिचड़ी, कुट्टू की पूरी, सिंघाड़े के आटे का हलवा, मखाना खीर, शकरकंद चाट, सामक चावल पुलाव, साबूदाना वड़ा, फलाहारी आलू टिक्की और दही मखाना। ये सभी व्यंजन हल्के, पौष्टिक और व्रत के नियमों के अनुसार बनाए जाते हैं।
Navratri Falahar Recipes: चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो रही है। नवरात्रि के पावन नौ दिनों में उपवास किया जाता है, जिसमें फलाहार का सेवन करते हैं। हालांकि नौ दिनों तक अन्न न खाने से कमजोरी आने की संभावना बढ़ जाती है। वहीं फलाहार के नाम पर सिर्फ घी वाले आलू या फल मात्र का सेवन पर्याप्त नहीं है। नवरात्रि के नौ दिनों शरीर को ऊर्जा देने के लिए हल्का और पौष्टिक फलाहार खाना जरूरी होता है।
हालांकि व्रत में फलाहार खाते समय ध्यान रखें कि सेंधा नमक का ही उपयोग करें। ज्यादा तला हुआ खाना कम खाएं। फल और पानी ज्यादा लें। साथ ही शरीर को हाइड्रेट रखें।
वहीं अगर आप सोच रहे हैं कि व्रत में क्या बनाएं तो यहां 9 स्वादिष्ट फलाहार रेसिपी दी गई हैं जो आसानी से घर पर बनाई जा सकती हैं। नवरात्रि के 9 दिन भक्ति और स्वास्थ्य दोनों के लिए खास होते हैं। अगर आप इन 9 फलाहार रेसिपी को अपने व्रत के दौरान शामिल करेंगे तो स्वाद के साथ-साथ शरीर को भी पर्याप्त ऊर्जा मिलेगी।
विज्ञापन
2 of 10
साबूदाना खिचड़ी
- फोटो : instagram
साबूदाना खिचड़ी
व्रत में सबसे लोकप्रिय डिश साबूदाने की खिचड़ी को माना जाता है। यह ऊर्जा से भरपूर होती है और लंबे समय तक पेट भरा रखती है। इसे बनाना भी आसान है और ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं। सामग्री में आपको चाहिए साबूदाना, मूंगफली, उबले आलू, सेंधा नमक और हरी मिर्च।
विज्ञापन
3 of 10
कुट्टू की पूरी
- फोटो : instagram
कुट्टू की पूरी
कुट्टू के आटे से बनी पूरी नवरात्रि में खूब पसंद की जाती है। इसे आलू की फलाहारी सब्जी या दही के साथ खाया जाता है।
4 of 10
सिंघाड़े के आटे का हलवा
- फोटो : इंस्टाग्राम
सिंघाड़े के आटे का हलवा
मीठा खाने का मन हो तो सिंघाड़े के आटे से बना हलवा एक परफेक्ट व्रत डिश है। यह जल्दी बन जाता है और शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है। इसे बनाने के लिए सिंघाड़े का आटा, चीनी, इलायची और घी की जरूरत होती है।
विज्ञापन
5 of 10
Makhana Kheer
- फोटो : Adobe stock
मखाना खीर
मखाने को घी में भूनकर दूध और चीनी के साथ पकाया जाता है। इसके सेवन से स्वास्थ्य को भी लाभ होता है क्योंकि मखाना कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होता है।
विज्ञापन
6 of 10
शकरकंद चाट
- फोटो : Adobe Stock
शकरकंद चाट
नवरात्रि में ऊर्जा बनाए रखने के लिए फलाहार में शकरकंद चाट बनाएं। यह हल्की और हेल्दी डिश है। इसे बनाने के लिए उबली शकरकंद, सेंधा नमक, नींबू और काली मिर्च मिलाकर चाट तैयार करें।
विज्ञापन
7 of 10
समाक चावल
- फोटो : Adobe Stock
सामक चावल पुलाव
सामक के चावल से बना पुलाव व्रत में सामान्य चावल का बेहतरीन विकल्प है। इसे मूंगफली और आलू के साथ बनाया जाता है।
8 of 10
साबूदाना वड़ा
- फोटो : Instagram
साबूदाना वड़ा
साबूदाना वड़ा क्रिस्पी और स्वादिष्ट स्नैक है जो चाय के साथ भी खाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए साबूदाना और उबले आलू चाहिए। जिसे घी में तला जाता है।
9 of 10
आलू की टिक्की
- फोटो : instagram
फलाहारी आलू टिक्की
नवरात्रि व्रत में आप उबले आलू का सेवन फ्राई करके, आलू का सूप या सब्जी के रूप में कर सकते हैं लेकिन साथ ही स्वाद भी चाहिए तो उबले आलू, मूंगफली और व्रत मसालों से बनी टिक्की एक शानदार स्नैक है।