फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri Day 9 Bhog: नवमी पूजा के लिए ऐसे तैयार करें हलवा-पूड़ी और चना, कन्याएं भी पेटभर खाएंगी

Sun, 06 Apr 2025 07:11 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप नवमी पूजा के दिन कन्या भोज के लिए हलवा-पूड़ी और चना बनाना चाहते हैं तो यहां हम आपको इसकी विधि बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
नवमी पूजा के लिए ऐसे तैयार करें हलवा-पूड़ी और चना - फोटो : Adobe stock
Navratri Day 9 Bhog: 6 अप्रैल को चैत्र नवरात्रि की नवमी पूजा की जाएगी, ऐसे में इसकी तैयारी हर किसी ने कर ली है। इस दिन नवरात्रि का ही समापन होता है। इसी दिन माता सिद्धिदात्री की पूजा भी की जाती है। लोग अपने नौ दिन के उपवास का समापन भी नवमी के दिन ही करते हैं। उपवास का समापन कन्या भोज के बाद किया जाता है।

यदि आप भी अपने घर कन्या भोज का आयोजन कर रहे हैं तो दुर्गा मां की स्वरूप इन कन्याओं को खास तरह से हलवा-पूड़ी और चना बनाकर खिलाएं। माता सिद्धिदात्री को भी हलवा-चने और पूड़ी का ही भोग लगाया जाता है। यहां हम आपको ये तीनों पकवान बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी इस दिन कन्याओं के लिए स्वादिष्ट भोग तैयार कर सकें। 
विज्ञापन

2 of 6
सबसे पहले तैयार करें हलवा - फोटो : Adobe stock
सबसे पहले तैयार करें हलवा

सूजी का हलवा बनाने के लिए आपको घी, एक कटोरी रवा, दो कटोरी चीनी, चार कटोरी पानी, इलायची पाउडर और सूखे मेवे की जरूरत पड़ेगी। ध्यान रखें कि सूजी, पानी और रवा को एक ही कटोरी से मापें। जब इसे माप लें तो सबसे पहले एक भारी तले वाली कढ़ाई में घी डालकर उसमें रवा डालें। अब इसे धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें। जब ये सुनहरे रंग में बदल जाए तो इसे निकालकर एक प्लेट में निकाल लें।
विज्ञापन

3 of 6
सबसे पहले तैयार करें हलवा - फोटो : Adobe stock
अब उसे कढ़ाई में पानी और चीनी डालें। पानी थोड़ा सा गर्म हो जाए तो उसमें भुनी हुई सूजी डालें। इसी बीच इसमें इलायची पाउडर मिक्स करें। इसे कुछ देर ऐसे ही चलाएं। अब इसे पांच मिनट के लिए ढक कर रख दें। जब ये सही से पक जाए तो इसमें ऊपर से बादाम और काजू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर डाल दें। बस हलवा तैयार है। 
 

4 of 6
अब तैयार करें चने - फोटो : instagram
अब तैयार करें चने

चने तैयार करने के लिए रातभर भीगे हुए काबुली चने की जरूरत पड़ेगी। इसके साथ-साथ, घी, जीरा, सेंधा नमक, हरी मिर्च और हरे धनिए की जरूरत पड़ेगी। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले भीगे हुए चनों को पानी से निकालकर उबाल लें। इसके बाद एक पैन में घी डालकर उसमें हरी मिर्च, जीरा डालकर मिक्स करें।
विज्ञापन

5 of 6
अब तैयार करें चने - फोटो : instagram
जब ये सही से भुन जाए तो इसमें उबले हुए चने डालें। इसी दौरान इसमें स्वाद के अनुसार नमक भी डालकर मिक्स करें। अब इसे अच्छी तरह से फ्राई करें। जब ये सही से फ्राई हो जाए तो इसमें ऊपर से हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आखिर में बारी आती है पूड़ी की - फोटो : Adobe stock
आखिर में बारी आती है पूड़ी की

हलवा-चना तैयार करने के बाद सबसे आखिर में आपको पूड़ी तैयार करनी है। इसके लिए अपने हिसाब से आटा गूंथ लें। जब आटा गुंथ जाए तो उसकी छोटी-छोटी लोई बनाकर उससे पूड़ी बेल लें। इन पूड़ियों को घी या तेल में अपने हिसाब से सेक लें। जब पूड़ी बन जाएं तो इसे हलवा-चने के साथ कन्याओं को परोसें और माता रानी का भी भोग लगाएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें