फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri Day 5 Bhog: केले से बनने वाले इन पकवानों का भोग लगाकर मां स्कंदमाता को करें प्रसन्न

Wed, 02 Apr 2025 07:29 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मान्यता है कि यदि आपके जीवन में संतान से संबंधी कोई परेशानी है तो आपको स्कंदमाता की पूजा करनी चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 6
केले से बनने वाले इन पकवानों का भोग लगाकर मां स्कंदमाता को करें प्रसन्न - फोटो : Freepik.com
Navratri Day 5 Bhog: 2 अप्रैल को चैत्र नवरात्रि का पांचवा दिन है। इसी के चलते इस दिन देशभर में मां दुर्गा के पंचम स्वरूप यानी कि मां स्कंदमाता की आराधना की जाएगी। मान्यता है कि यदि आपके जीवन में संतान से संबंधी कोई परेशानी है तो आपको स्कंदमाता की पूजा करनी चाहिए। मां स्कंदमाता स्कंद कुमार भगवान यानी की कार्तिकेय की मां हैं। इसी के चलते उनकी हर तस्वीर में आपको स्कंदमाता की गोद में भगवान कार्तिकेय बैठै दिखाई देते हैं।

मान्यताओं के अनुसार मातारानी के हर स्वरूप का पसंदीदा पकवान अलग होता है। बात करें स्कंदमाता की तो उन्हें हमेशा केले या फिर केले से बनने वाले पकवानों का भोग ही लगाया जाता है। यदि आप इस संशय में हैं कि केले से क्या पकवान बना कर मातारानी को प्रसन्न कर सकते हैं तो यहां हम आपको उसके विकल्प दिखाने जा रहे हैं। इन पकवानों को बनाना भी काफी आसान है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
केले का हलवा - फोटो : instagram
केले का हलवा

माता रानी को भोग लगाने के लिए केले के हलवे से बेहतर विकल्प आपके लिए कुछ हो ही नहीं सकता। इसे बनाने के लिए आपको सिर्फ पके हुए केले को घी, चीनी और दूध के साथ मिक्स करके अच्छी तरह से पकाना है। ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है और इसका सेवन व्रत में आप भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
केले की बर्फी - फोटो : instagram
केले की बर्फी

फलाहार भोग लगाना चाहते हैं तो स्कंदमाता के लिए के केले की बर्फी तैयार करें। इसे बनाने के लिए कद्दूकस किए हुए पके केले को दूध, घी और खोए को मिक्स करें। इसमें स्वादानुसार चीनी डालकर अच्छी तरह से पकाएं। जब ये पक जाए तो आप ठंडा करके इसका भोग सकता सकते हैं। 

4 of 6
केले के चिप्स - फोटो : instagram
केले के चिप्स

कुछ हल्का बनाना चाहते हैं तो हलवे की जगह केले के चिप्स तैयार करें। यदि आप स्कंदमाता को भोग लगाने के लिए केले के चिप्स बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले कच्चे केले को घिस लें। अब इसे मूंगफली के तेल या फिर जेसी घी में तल लें। आखिर में इसमें सिर्फ सेंधा नमक और काली मिर्च पाउडर मिक्स करके इसे स्टोर करें। 
विज्ञापन

5 of 6
केले का रायता - फोटो : instagram
केले का रायता

गर्मी के मौसम में अगर आप माता रानी को केले के रायते का भोग लगाएंगी, तो इससे आपकी मनोकामना अवश्य पूरी होगी। इसे बनाने के लिए सिर्फ ठंडे दही में पके हुए केले को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर डालें। केले डालने में पहले उसमें स्वादानुसार चीनी मिक्स करें। इसका सेवन खुद भी व्रत में करें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शेक - फोटो : instagram
शेक

गर्मियों के मौसम में बनाना शेक तैयार करना भी बेहतर विकल्प माना जाता है। इसके लिए आपको बस केले, चीनी और दूध को मिक्सी में डालकर ब्लैंड करना है। इसी में कुछ क्यूब्स बर्फ के डाल दें, ताकि बनाना शेक ठंडा बनें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें