शक्तिस्वरूपा मां दुर्गा को समर्पित नवरात्रि का पर्व हिंदु धर्म में आस्था रखने वालों के लिए बेहद खास है। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए लोग नौ दिन का व्रत भी करते हैं। उपवास के दौरान आलू एक ऐसी चीज है, जिसका सबसे ज्यादा सेवन कियाा जाता है। कोई आलू को उबालकर फ्राई कर लेता है तो कोई आलू का हलवा बना कर खाता है। यूं कहें तो आलू से कई तरह के फलाहार बनाए जाते हैं। ऐसे में हम भी आज आपके लिए आलू केला पकौड़ा की एक खास रेसिपी लेकर आए हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है।