Ghar Par Cold Coffee Kaise Banaye: गर्मी के मौसम में ठंडी और रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में कोल्ड कॉफी एक ऐसी ड्रिंक है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है। कैफे में मिलने वाली झागदार और क्रीमी कोल्ड कॉफी का स्वाद अलग ही होता है, लेकिन हर बार बाहर जाकर इसे पीना जेब पर भारी पड़ सकता है। हालांकि आप घर पर ही बिल्कुल कैफे जैसी कोल्ड कॉफी सिर्फ दो मिनट में तैयार कर सकते हैं।
अक्सर लोगों को लगता है कि कैफे स्टाइल कोल्ड कॉफी बनाने के लिए महंगे उपकरण या कई तरह की सामग्री की जरूरत होती है। जबकि सच्चाई यह है कि केवल कुछ सामान्य चीजों की मदद से आप रेस्टोरेंट जैसा स्वाद पा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ दूध, कॉफी, चीनी और बर्फ की जरूरत होगी।
घर पर बनी कोल्ड कॉफी न केवल किफायती होती है बल्कि आप अपनी पसंद के अनुसार इसमें फ्लेवर भी जोड़ सकते हैं। चाहे चॉकलेट कोल्ड कॉफी बनानी हो या फिर वनीला फ्लेवर, बेसिक रेसिपी एक जैसी रहती है। आइए जानते हैं दो मिनट में तैयार होने वाली इस आसान और स्वादिष्ट कोल्ड कॉफी की पूरी रेसिपी।