Bottle Gourd Dish for Kids: गर्मी के मौसम में बच्चे खाने में काफी नखरे दिखाते हैं, क्योंकि इस सीजन में सबसे ज्यादा लौकी, तोरई, टिंडे, परवल और फली जैसी सब्जियां बाजार में ज्यादा मिलती हैं। ये सब्जियां बच्चों के साथ-साथ बड़े भी खाना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में हम आपको आज लौकी की ऐसी सब्जी बनाना सिखाएंगे, जो बड़े तो चाव से खाएंगे ही, साथ ही में उसे देखकर बच्चे दो रोटी एक्स्ट्रा मागेंगे।
यहां हम बात कर रहें हैं भरवां लौकी की, जिसे बनाना काफी आसान है। लौकी की इस रेसिपी को बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। तो आइए आपको इसे बनाने का सही तरीका बताते हैं।