फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Easy Bhakarwadi Recipe: बारिश में कुछ चटपटा चाहिए? महाराष्ट्र की मशहूर भाखरवाड़ी जरूर ट्राई करें

Sat, 19 Jul 2025 11:37 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bhakarwadi Recipe: आपने अक्सर इस स्नैक्स के बारे में सुना और पढ़ा होगा। पर, क्या आप जानते हैं कि आप इसे बड़ी ही आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं। यहां इसे बनाने की विधि दी गई है।
विज्ञापन
1 of 7
बारिश के मौसम में तैयार करें महाराष्ट्र का ये स्वादिष्ट स्नैक्स - फोटो : Adobe stock
Bhakarwadi Recipe: भारत देश अपनी विविधता की वजह से ही जाना जाता है। यहां हर राज्य का अपना अलग खाना और अलग पहनावा होता है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे स्नैक्स के बारे में बताएंगे, जोकि एक प्रिय महाराष्ट्रीयन नाश्ता है, लेकिन इसकी उत्पत्ति गुजरात में हुई है। सुनने में अजीब लगा न, लेकिन ये हकीकत है।

यहां हम बात कर रहे हैं भाखरवाड़ी की, जो कि आज के समय में महाराष्ट्र का सबसे प्रिय स्नैक्स माना जाता है। इसे बारिश के मौसम में चाय के साथ खाने से मौसम का मजा दोगुना हो जाता है, इसलिए लोग इसे बनाकर स्टोर कर लेते हैं। आइए आपको भी इस स्नैक्स को बनाने की विधि बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
भाखरवाड़ी बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
भाखरवाड़ी बनाने का सामान
  • बेसन – 1 कप
  •  मैदा – 1/2 कप
  •  अजवाइन – 1/2 छोटा चम्मच
  •  नमक – स्वादानुसार
  • तेल – 2 बड़े चम्मच (मोयन के लिए)
  •  पानी – गूंथने के लिए

 
विज्ञापन

3 of 7
मसाला तैयार करने के लिए जरूरी सामान
मसाला तैयार करने के लिए जरूरी सामान
  • सूखा हुआ नारियल  – 1/2 कप
  •  सौंफ – 1 छोटा चम्मच
  •  तिल – 1 बड़ा चम्मच
  •  धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  •  जीरा पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  •  अमचूर पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • हल्का गुड़ कद्दूकस किया हुआ – 1 बड़ा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – स्वादानुसार
  •  नमक – स्वादानुसार

 

4 of 7
विधि - फोटो : freepik.com
विधि

भाखरवाड़ी बनाने के लिए सबसे पहले तो इसका आटा तैयार करना है। इसके लिए एक बड़े से बाउल में बेसन, मैदा, नमक और अजवाइन मिलाएं। इसके बाद इसमें थोड़ा सा तेल डालें और इसे अच्छी तरह से गूंथ लें। जब ये हल्का-हल्का गुंथने लगे तो जरूरत के हिसाब से पानी डालें और आटे को पूरी तरह से गूंथ लें। ध्यान रखें कि इस आटे को आपको टाइट ही गूंथना है। जब ये गुंथ जाए तो आटे को 15–20 मिनट ढककर रख दें।
विज्ञापन

5 of 7
विधि - फोटो : Adobe stock
इसके बाद बारी आती है स्टफिंग तैयार करने की तो उसके लिए सबसे पहले एक पैन में बिना तेल के तिल, सौंफ और सूखा नारियल हल्का भूनें। जब ये भुन जाए तो गैस बंद करके इसे ठंडा होने दें। सभी सामान को ठंडा होने के बाद इसमें गुड़, मिर्च, अमचूर, धनिया-जीरा पाउडर और नमक मिलाएं। अब इसे मिक्सर में डालकर ग्राइंड कर लें, ताकि ये एकदम महीन हो जाए। ये अगर मोटा रहेगा, तो भाखरवाड़ी के रोल सही से नहीं बनेंगे।
विज्ञापन

6 of 7
विधि - फोटो : Adobe stock
जब मिश्रण तैयार हो जाए तो तो अब बारी आती है भाखरवाड़ी तैयार करने की तो उसके लिए तैयार आटे की लोई लेकर उसे पराठे की तरह बेल लें। अब इसपर मसाले को पूरे पर फैलाएं। अब धीरे-धीरे इसे टाइट रोल करें, किनारों को बंद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विधि - फोटो : Adobe stock
जब इसका रोल तैयार हो जाए तो उसे एक-एक इंच मोटे टुकड़ों में काट लें और फिर हल्के हाथ से दबा लें। इसके बाद  कढ़ाई में तेल गर्म करें और मध्यम आंच पर भाखरवाड़ी के टुकड़े सुनहरा होने तक तलें। जब ये सुनहरा हो जाए तो इसे तेल से निकाल लें और टिश्यू पेपर पर रख लें, ताकि इसमे से अतिरिक्त तेल निकल जाए। इसे आप एक महीने तक स्टोर करके रख सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें