Bhai Dooj 2023: जिस तरह से भारत देश में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है, ठीक उसी तरह से लोग भाई दूज के त्योहार के लिए भी उत्साहित रहते हैं। भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के खूबसूरत से रिश्ते को और ज्यादा मजबूत बनाता है।
इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। ये त्योहार दिवाली के बाद आता है। दिवाली के बाद लोग गोवर्धन पूजा करते हैं और फिर अगले दिन भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन बहनें भाईयों के लिए मिठाईयां लेकर आती हैं।
शायद ही ऐसा कोई होगा, जिसे त्योहारों के समय मीठा खाना पसंद नहीं होगा लेकिन कई जगह के बाजारों में अच्छी मिठाई नहीं बनती। ऐसे में आप घर पर ही मिठाई बनाकर अपने भाई को खुश कर सकती हैं। अगर आप घर पर मिठाई बनाने का सोच रही हैं तो नारियल की बर्फी और सेब की खीर बनाकर अपने भाई को खुश करें।